फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi comment on akhilesh yadav in Gorakhpur

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना: बोले- 'रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों का आपराधिक कृत्य उजागर'

Sat, 30 Oct 2021 06:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Oct 2021 06:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गोरखपुर क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों के सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया और कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएं।

विज्ञापन
cm yogi comment on akhilesh yadav in Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। गोरखपुर क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों का आपराधिक कृत्य उजागर हो चुका है। आज के ही दिन 31 वर्ष (30 अक्तूबर 1990) पहले जो हुआ था, उसकी हर किसी ने निंदा की थी। जनता उस कृत्य को भूली नहीं है। इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनावों में जरूर मिलेगा।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गोरखपुर क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों के सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया और कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएं। निश्चित सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।
विज्ञापन


इस बीच मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला और कहा कि नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया था। इससे रामभक्त व कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वालों का आपराधिक कृत्य खुलकर सामने आ गया था। बदले चेहरों के साथ आज भी वे लोग समाज में मौजूद हैं, जो कि रामभक्तों पर गोली चलवा रहे थे। इन्हें जब भी अवसर मिलेगा, वैसा ही काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अब दीपोत्सव करा रही है। इससे अयोध्या धाम की महिमा के साथ सम्मान बढ़ा है। मंदिर आंदोलन के अमर रामभक्तों को श्रद्धांजलि भी है। नजरिया बदला तो असंभव भी संभव होने लगा


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया। 2019 में यह विश्वास फिर दोहराया गया। दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला। अब तो असंभव कहे जाने वाले कार्य भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed