फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi celebrating navratri 2021 in Gorakhpur

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: कमजोर नहीं, हर क्षेत्र में नेतृत्व व समाज का मार्गदर्शन कर सकती है मातृ शक्ति

Thu, 14 Oct 2021 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 04:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बोले, नवरात्रि पर मातृ शक्ति के प्रति भाव को व्यावहारिक जीवन में उतारने की जरूरत, कमजोर नहीं, हर क्षेत्र में नेतृत्व व समाज का मार्गदर्शन कर सकती है मातृ शक्ति।

विज्ञापन
cm yogi celebrating navratri 2021 in Gorakhpur
कन्या पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान के भाव को व्यावहारिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है। हम सभी बहन, बेटियों के प्रति पवित्रता और देवी स्वरूपा का यह भाव रखें तो समाज में उनके खिलाफ यदा-कदा होने वाली घटनाओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है। मातृ शक्ति हरेक क्षेत्र में नेतृत्व दे सकती है, समाज का मार्गदर्शन कर सकती है।

विज्ञापन


शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चराचर जगत की हर शक्ति का आधार आदि शक्ति या मातृ शक्ति है। इसी भावना के साथ नवरात्रि के नौ दिन के अनुष्ठान के पूर्ण होने पर आज कन्या पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। नवरात्रि की सनातन परंपरा में हर भारतीय मातृ शक्ति के प्रति अपने भाव को प्रदर्शित करता है। मातृ शक्ति सबला है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि महिलाओं, बहन, बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन के अभियान को हमें मिलकर आगे बढ़ाना होगा। केंद्र व राज्य सरकार इस दिशा में चैतन्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो अभियान प्रारंभ किया है, उससे बेटियों का बचाव भी होगा और उनकी शिक्षा का मार्ग भी प्रशस्त होगा। एक बेटी जब बचेगी, एक बेटी जब पढ़ेगी तो वह समाज में सम्मान और स्वावलंबन के मार्ग का अनुसरण स्वयं कर लेगी। मातृ वंदना और महिला सुरक्षा के कार्यक्रम भी इसी अभियान को नई दिशा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख से अधिक बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना का मिला लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार ने भी कई कार्यक्रम चलाए हैं। इन्हीं में से एक कन्या सुमंगला योजना से प्रदेश में 10 लाख से अधिक बालिकाएं आच्छादित हो चुकी हैं। इस योजना में बालिका के जन्म से लेकर उसकी स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 15 हजार रुपये का पैकेज चरणवार दिया जाता है।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत करीब पौने दो लाख उन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया है, जिनके अभिभावकों की स्थिति विवाह का खर्च उठाने की नहीं है। मिशन शक्ति का भाव भी बहन, बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का है। यह मिशन समाज के हर व्यक्ति को इस अभियान से जोड़ने और उन्हें प्रेरित करने का है।

जहां सत्य, न्याय व धर्म वहां विजय सुनिश्चित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी सत्य, न्याय व धर्म पथ से विजय का प्रतीक है। यह पर्व भगवान राम की रावण पर विजय की विजय की याद दिलाकर हमें धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जब हम सत्य, न्याय व धर्म के रास्ते का अनुसरण करते हैं तो बड़ी से बड़ी ताकतें भी परास्त हो जाती हैं। जहां भी धर्म के साथ सत्य व न्याय होगा, वहां विजय सुनिश्चित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed