फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi can come tomorrow, can meet Sangh chief in Gorakhpur

Gorakhpur News: संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं सीएम, आज गोरखपुर आएंगे योगी!

Fri, 14 Jun 2024 02:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2024 02:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में पहली बार आ रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi can come tomorrow, can meet Sangh chief in Gorakhpur
सीएम योगी और मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि सीएम योगी आरएसएस के शिविर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम करीब चार बजे प्रस्तावित है। शाम पांच बजे वे एनेक्सी भवन में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। इसे लेकर विभिन्न विभागों में अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ले सकते हैं। इसे लेकर नगर निगम में संचालित व प्रस्तावित परियोजनाओं की बुकलेट तैयार की जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का शहर में पहली बार आगमन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में संघ की सकारात्मक छवि बनाने की जिम्मेदारी स्वयंसेवकों की  

इससे पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को मानीराम, चिऊटहां स्थित एसवीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग के बौद्धिक सत्र को संबोधित किया।

भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समाजसेवा को लेकर समाज में जो बेहतर छवि बनी है, उसमें निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। संघ का विस्तार करने के लिए स्वयं सेवक अपनी भूमिका का विस्तार करें। संघ की समाज में सकारात्मक छवि बने इसकी जिम्मेदारी सभी स्वयंसेवकों की है। संघ प्रमुख ने कहा कि संघ का हर कार्यकर्ता समाज में अपनी भूमिका को अदा करे। समाज में बेहतरी की तरफ बदलाव हो यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

संघ ने लंबे सफर में बहुत सी चुनौतियों का किया सामना 
संघ प्रमुख ने कहा कि संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इस लंबे सफर में संघ ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की बेहतरी के लिए काम किये हैं। इस छवि और काम की पहचान को आगे बढ़ाते हुए निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। 
 

उन्होंने कहा कि संघ समाज में सेवा, संपर्क और प्रचार के माध्यम से लगातार सभी वर्गों के बीच राष्ट्रीय विचारों का आदान-प्रदान कर रहा है। संघ प्रमुख ने कहा कि संघ के शिविरों में जो लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वह समाज के लिए कैसे उपयोगी हों, इसकी चिंता हमें करनी होगी। समाज में विभिन्न चुनौतियों का संघ ने सामना किया है। सकारात्मक छवि बनाने के लिए हमें समाज हित में निरंतर कार्य करना होगा। प्रशिक्षणार्थियों को संघ कार्य के लिए अधिक से अधिक समय देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed