फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi behind in election expenditure Rajesh of BJP at fore

UP Chunav 2022: चुनावी खर्च में सीएम योगी पीछे, भाजपा के राजेश सबसे आगे

Wed, 09 Mar 2022 10:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Mar 2022 10:43 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक निर्दलीय प्रत्याशियों में सर्वाधिक 12.99 लाख रुपये का खर्च चौरीचौरा से निर्दल प्रत्याशी अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू कर चुके हैं।

विज्ञापन
CM Yogi behind in election expenditure Rajesh of BJP at fore
सीएम योगी और राजेश त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चुनाव प्रचार में खर्च के मामले में शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के सभी प्रत्याशियों से पीछे हैं। उन्होंने अब तक 6.04 लाख रुपये खर्च किए हैं। चिल्लूपार से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी ने 28 फरवरी तक 20.72 लाख रुपये खर्च किए हैं, जो अब तक का सर्वाधिक बताया गया है।  

विज्ञापन


मुख्य कोषाधिकारी जनार्दन प्रसाद पांडेय के मुताबिक मतगणना तक का खर्च, प्रत्याशियों के चुनावी खर्च में जुड़ेगा। होली के बाद खर्च की अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतगणना के 25 से 37 दिन के भीतर चुनावी खर्च के आकलन की पूरी रिपोर्ट तैयार कर लेनी है।
विज्ञापन


बता दें कि नामांकन के बाद से ही चुनाव प्रचार-प्रसार आदि में खर्च होने वाली रकम संबंधित प्रत्याशी के खाते में जुटती है। इसके लिए अलग से रजिस्टर तैयार कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक निर्दलीय प्रत्याशियों में सर्वाधिक 12.99 लाख रुपये का खर्च चौरीचौरा से निर्दल प्रत्याशी अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामधवन ने 10 हजार रुपये खर्च किए
सदर सीट से राइट टू री-कॉल पार्टी से प्रत्याशी राम धवन सबसे कम खर्च करने वाले प्रत्याशी हैं। रामधवन ने चुनाव प्रचार में नामांकन के समय जमा की जाने वाली जमानत राशि से भी कम महज 10 हजार रुपये खर्च किए हैं।   

ज्यादा खर्च करने वाले कुछ प्रत्याशियों का लेखा-जोखा

चिल्लूपार से भाजपा के राजेश त्रिपाठी 20.72 लाख रुपये।
चौरीचौरा से भाजपा के सरवन निषाद 17.07 लाख रुपये।
बांसगांव से भाजपा के विमलेश पासवान 11.96 लाख रुपये।
खजनी से भाजपा के श्रीराम चौहान 11 लाख रुपये।
ग्रामीण से भाजपा के विपिन सिंह 8.41 लाख रुपये।
शहर से भाजपा के योगी आदित्यनाथ  6.04 लाख रुपये।
पिपराइच से सपा के अमरेन्द्र निषाद 16.11 लाख रुपये।
सहजनवां से सपा के यशपाल 12.82 लाख रुपये।
चिल्लूपार से सपा के विनय शंकर तिवारी 9.77 लाख रुपये।
कैंपियरगंज से सपा की काजल 6.80 लाख रुपये।
चौरीचौरा से बसपा के विरेंद्र पांडेय 11.57 लाख रुपये।
चौरीचौरा से सपा के बृजेश चंद लाल 8.74 लाख रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed