फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi attend many program today in Gorakhpur

सुबह शिक्षा परिषद, शाम को पूर्वांचल के विकास पर होने वाले वेबिनार में शामिल होंगे सीएम योगी

Thu, 10 Dec 2020 12:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Dec 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
CM yogi attend many program today in Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एमपी इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक प्रधानमंत्री द्वारा नए संसद भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ेंगे।  

विज्ञापन


दोपहर 1.50 बजे से 2.05 बजे तक मुख्यमंत्री सिकरीगंज क्षेत्र के ग्राम नकोरा गांव में पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे की समीक्षा कर प्रगति जांचेंगे। दरअसल, नकोरा गांव के पास ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे से जुड़ता है। यही वजह है कि समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने इसी जगह को चिह्नित किया है। वहां से निकलकर मुख्यमंत्री 2.25 से 2.40 बजे तक घाघरा नदी पर निर्माणाधीन कम्हरिया घाट पुल का निरीक्षण करेंगे। वहां से आजमगढ़ प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन

 
एक घंटे बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर लौट आएंगे। वह यहां गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में 'पूर्वांचल का सतत विकास' विषयक राष्ट्रीय वेबिनार सह संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। संगोष्ठी में वह शाम 4 बजे से 5 बजे तक रहेंगे। इसके बाद गोरखपुर एम्स में शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक 'स्वस्थ्य पूर्वी उत्तर प्रदेश-एक पहल’ संगोष्ठी का उद्घाटन करने के बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। अगले दिन शुक्रवार की दोपहर उनके लखनऊ प्रस्थान कर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

निरीक्षण कर कमिश्नर ने जांची तैयारी

कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बुधवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर वेबिनार की तैयारियां जांची। इस दौरान कुलपति राजेश सिंह, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, नियोजन विभाग लखनऊ के संयुक्त निदेशक एवं गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कमिश्नर ने 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक पूर्वांचल के विकास पर आयोजित होने वाले वेबिनार/सेमिनार कार्यक्रम के तैयारियों का दीक्षा भवन एवं संवाद भवन जाकर स्थलीय निरीक्षण के दौरान कई जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पूर्वांचल विकास बोर्ड के कार्यालय का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed