{"_id":"5ee0e934817f1a2fa566fcec","slug":"cm-yogi-aditynath-and-nepal-pm-kp-sharma-oli-on-border-dispute-retaliate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद पर सीएम योगी ने नेपाल सरकार को चेताया, कहा- तिब्बत का उदाहरण याद रखना, पीएम ओली ने भी किया पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विवाद पर सीएम योगी ने नेपाल सरकार को चेताया, कहा- तिब्बत का उदाहरण याद रखना, पीएम ओली ने भी किया पलटवार
Fri, 12 Jun 2020 08:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Jun 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ व नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
सीमा विवाद पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच बुधवार को वार-पलटवार हुआ। पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सरकार को चेतावनी दी और कहा कि राजनीतिक सीमा तय करने से पहले देखना चाहिए कि तिब्बत का क्या हश्र हुआ? वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के इस बयान को नेपाल का अपमान करार दिया।
विज्ञापन
नेपाल सरकार ने अपनी संसद में संविधान संशोधन के जरिए भारतीय सीमा के कुछ हिस्से को अपने नक्शे में दिखाया है। भारत ने भी साफ कर दिया है कि वह सीमाओं के अनाधिकृत विस्तार को स्वीकार नहीं करेगा। इसी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सरकार को कड़ी चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल को अपनी राजनीतिक सीमा तय करने से पहले सीमा के प्रभावों को ध्यान में रखना चाहिए। देखना चाहिए कि तिब्बत का क्या हश्र हुआ? नेपाल को तिब्बत जैसी गलती नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएम ने कहा- सीमाओं की बंदिशें रिश्तों को तय नहीं करती
नेपाल और भारत एक दूसरे की आत्मा हैं, भले ही ये दो देश हैं। भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्ते हैं। इसे सीमाओं की बंदिशें नहीं तय कर सकती हैं। नेपाल सरकार को हमारे रिश्तों के आधार पर कोई फैसला करना चाहिए।
नेपाल अगर नहीं चेता तो उसे तिब्बत का उदाहरण याद रखना होगा। वहीं, संविधान संशोधन के जरिए भारतीय हिस्से को अपने नक्शे में दिखाने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है।
नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय है। अगर योगी डराने की कोशिश कर रहे हैं तो यह उचित नहीं है। मुख्यमंत्री के रूप में अगर ऐसी बात करते हैं तो आलोचना का विषय है। इसे नेपाल का अपमान भी समझा जा सकता है। नेपाल ऐसी भाषा के लिए तैयार नहीं है।