फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi adityanath wishes makar sankranti said celebrated khichdi festival by following covid-19 protocol

यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, बोले- कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाए खिचड़ी पर्व

Thu, 13 Jan 2022 10:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Jan 2022 10:27 PM IST
सार

बृहस्पतिवार की  रात 8.45 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
cm yogi adityanath wishes makar sankranti said celebrated khichdi festival by following covid-19 protocol
गुरु गोरखनाथ की पूजा करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

बृहस्पतिवार की  रात 8.45 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व के समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों में विशेष सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है। मकर संक्रांति के आयोजनों में कोविड वैक्सीनेशन की डबल डोज प्राप्त किए हुए व्यक्ति ही सम्मिलित हों। ऐसे लोग वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अपने साथ रखें। जिन लोगों ने कोरोना टीके की दोनों डोज नहीं प्राप्त की है, अथवा जिन लोगों को बुखार, जुक़ाम अथवा गला खराब जैसे कोविड लक्षण हों या जो व्यक्ति कोमॉर्बिड हों, ऐसे लोग मेलों, पावन नदियों में स्नान तथा अन्य आयोजनों में जाने से बचें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर जागरूक किया जाए। कोविड टीकाकरण के सम्बन्ध में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर गुरु गोरखनाथ का दर्शन किया। उसके बाद ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। पीठाधीश्वर कक्ष में कुछ देर बैठ कर मंदिर प्रबंधन के लोगों से बातचीत किए , उसके बाद रात्रि विश्राम के लिए अपने कक्ष में चले गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ा कर रविवार की सुबह लखनऊ प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed