फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will visit Gorakhpur today latest news

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगे कलश स्थापना

Sat, 17 Oct 2020 02:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Oct 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will visit Gorakhpur today latest news
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान गोरखनाथ बाबा की पूजा अर्चना करने के बाद सीएम योगी ने अपने गुरू महंत अवेद्यनाथ के दर्शन किए। बता दें कि आज यानी नवरात्र की प्रतिपदा से गोरखनाथ मंदिर के मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में मां भगवती के नौ रूपों की उपासना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कलश स्थापना के साथ शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


आज शाम पांच बजे गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत रूप से कलश यात्रा मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में निकाली जाएगी। मंदिर के सभी पुजारी, योगी, वेद पाठी बालक, पुरोहित एवं श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होंगे। कलश यात्रा के दौरान शिव, शक्ति और बाबा गोरखनाथ के अस्त्र त्रिशूल को मुख्यमंत्री योगी की बजाय मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन


दरअसल परंपरा के अनुसार त्रिशूल लेकर चलने वाले को नौ दिन मंदिर में ही रहना होता है। उसके बाद मठ के प्रथम तल पर कलश की स्थापना कर मुख्यमंत्री योगी मां भगवती की उपासना करेंगे। मुख्यमंत्री अष्टमी की रात्रि यानी 23 अक्तूबर को फिर गोरखपुर आएंगे। इस दिन वह गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में महानिशा पूजन करेंगे। इसके बाद दशहरे तक उनके गोरखपुर में ही रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed