फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will start ITMS in Gorakhpur today for catching traffic violations

नया नियम: नए साल में यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, इस खास सिस्टम से होगी निगरानी

Wed, 29 Dec 2021 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Dec 2021 01:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आज गोरखपुर शहर के छह चौराहों पर आईटीएमएस की शुरुआत करेंगे। ऐसे में पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा, इसके बाद नए साल से चालान कटने शुरू होंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will start ITMS in Gorakhpur today for catching traffic violations
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नए साल में गोरखपुर शहर के चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन भारी पड़ेगा। रेड लाइट जंप करने, बिना हेलमेट, तीन सवारी, जेब्रा क्रासिंग जंप करने वालों को नियम तोड़ने पर मोबाइल पर चालान मिल जाएगा। इसके लिए शहर के छह चौराहों को इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से जोड़ दिया गया है। कैमरा युक्त यह सिस्टम बुधवार यानी आज से काम करने लगेगा। इसकी औपचारिक शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पहले लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। नए साल से चालान भी कटने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर निगम शहर के 20 चौराहों को हाईटेक बना रहा है। छह चौराहों पर आईटीएमएस लगाया जा चुका है। जल्द ही 14 और चौराहों को सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। सिस्टम का कंट्रोल रूम नगर निगम के सदन भवन में बनाया गया है। ट्रैफिक विभाग इसकी निगरानी करेगा। यह सिस्टम स्वत: संचालित होगा। चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं रहेगी।
विज्ञापन


रेड लाइट होने पर जेब्रा कॉसिंग से आगे बढ़ने वालों, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों या यातायात संबंधी कोई भी नियम तोड़ने पर आईटीएमएस के कैमरे आसानी से पकड़ लेंगे। कैमरे वाहन के नंबर को स्कैन करेंगे, फिर ऑनलाइन चालान वाहन स्वामी के मोबाइल फोन पर आ जाएगा। इसके साक्ष्य भी रहेंगे। किसी विवाद से बचने के लिए ऐसी फोटो व साक्ष्य सिस्टम के सर्वर में एक से डेढ़ महीने तक सुरक्षित रहेंगे। यातायात नियमों के उल्लंघन की पूरी जानकारी वाहन चालक व स्वामी को मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन चौराहों पर रहेगी कैमरों की नजर

मोहद्दीपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, अमर उजाला तिराहा, नौसड़ तिराहा, यूनवर्सिटी चौक, यातायात तिराहा पर नए सिस्टम की शुरुआत होगी।

चालान की दरें (रुपये में)

  • तेजी से गाड़ी चलाना - एक हजार
  • हेलमेट नहीं लगाने पर -  एक हजार
  • एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर - एक हजार
  • सीट बेल्ट नहीं लगाने पर - एक हजार
  • दो पहिया वाहन पर तीन सवारी - दो हजार
  • रेड लाइट जंप करने पर - एक हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed