तैयारी: गोरखपुर की सरजमीं पर तैयार होंगे वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी, सीएम योगी करेंगे कांप्लेक्स का लोकार्पण
45 करोड़ की लागत से बनकर तैयार वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इसमें हॉस्टल, मेस, पुस्तकालय की सुविधा भी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल स्थित वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लोकार्पण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पांच एकड़ में फैले कांप्लेक्स में बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के मनोरंजन के साधन मौजूद रहेंगे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी भी गोरखपुर की सरजमीं पर तैयार हो सकेंगे।
कांप्लेक्स के लोकार्पण की तैयारियों के संबंध में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्र ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 45 करोड़ की लागत से बनकर तैयार वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट्स के प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। हॉस्टल, मेस, पुस्तकालय की सुविधा होगी।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी कांप्लेक्स भवन का लोकार्पण करने के बाद सुविधाओं का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद कांप्लेक्स के लिए लाई गई नाव पर बैठकर ताल का भ्रमण करेंगे। संचालन करने वाली निषाद नौकायन विकास समिति के प्रमुख राधेश्याम निषाद ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जरिए ताल में चलाई जाने वाली नावें 28 दिसंबर तक गोरखपुर पहुंच जाएंगी। इससे पहले नावों के ताल में उतारने के लिए फ्लोटिंग जेटी की व्यवस्था कर ली जाएगी।
ये होंगे इंतजाम
प्लेयर डारमेट्री, फर्स्ट एड सेंटर, स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर, वाटर डेक, चेंजिंग रूम, रोविंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग, वाटर स्कूटर, सी स्कूटर, कैफेटेरिया, चार से 20 सीटर बोट, बनाना बोट, स्पीड बोट, फ्लोटिंग जेट्टी, कांच की चहारदीवारी वाला फ्लोटिंग रेस्तरां, कैफेटेरिया, वेटिंग रूम।
पांच एकड़ में है कांप्लेक्स परिसर, बनाने में खर्च हुए 45 करोड़
45 करोड़ की लागत से बना वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पांच एकड़ में फैला है। इसमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं के मनोरंजन और खेल की व्यवस्था होगी। पार्किंग व अन्य कार्यों के लिए 1830 वर्ग मीटर का बेसमेंट बनाया गया है। इसके अलावा 2115 वर्ग मीटर का भूतल, 1562 वर्ग मीटर प्रथम और 1327 वर्ग मीटर का द्वितीय तल है। प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए हैं।