CM Yogi Visit: सफाईकर्मियों की 85 मेधावी बेटियों को सीएम योगी देंगे लैपटॉप, इस खास मौके पर मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री योगी 29 दिसंबर को नवनिर्मित नगर निगम भवन के लोकार्पण के मौके पर 70 सफाई कर्मियों और 15 सुपरवाइजरों की बेटियों को सौगात देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में नवनिर्मित नगर निगम कार्यालय एवं सदन भवन के लोकार्पण के मौके पर 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 70 सफाई कर्मियों और 15 सफाई सुपरवाइजरों की बेटियों को लैपटॉप की सौगात देंगे। इनमें सफाई सुपरवाइजर सुनील मणि त्रिपाठी की बेटी प्रगति मणि त्रिपाठी भी शामिल हैं, जो बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह की पहल पर नगर निगम की ओर से इन बेटियों को लैपटॉप दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 दिसंबर को को नवनिर्मित नगर निगम कार्यालय एवं सदन भवन के अलावा नगर निगम की 519 करोड़ रुपये की 263 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों की मेधावी बेटियों को लैपटॉप देने की योजना बनाई है।
नगर आयुक्त ने सोमवार को नगर निगम सदन हाल में सभी वार्डों के सफाई सुपरवाइजर, कार्यवाहक सफाई सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर आयुक्त सभी 70 वार्डों के सफाई कर्मचारियों के परिवार से 70 और 15 सफाई सुपरवाइजरों के परिवार से 15 मेधावी बेटियों का चयन किया। कुल 85 बेटियों की सूची जोनल अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों के माध्यम से उपनगर आयुक्त संजय शुक्ला को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। देर शाम बेटियों की लिस्ट उपलब्ध करा दी गई।
नवनिर्मित नगर निगम भवन के सामने महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा स्थापित
नवनिर्मित नगर निगम भवन के सामने महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई है। भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा 29 दिसंबर को होना है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने लोकार्पण से संबंधित सभी कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह ने नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम के दिन अपने परिचयपत्र एवं प्रोटोकॉल के अनुसार परिधान (ड्रेस) पहनकर उपस्थित होने का निर्देश दिया। कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचें और कार्यक्रम में अंत तक मौजूद रहे।