{"_id":"6173ae7d2b3bb114963b514e","slug":"cm-yogi-adityanath-will-give-gift-of-141-crores-to-gorakhpur-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: कल गोरखपुर को 141 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, इन विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: कल गोरखपुर को 141 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, इन विकास कार्यों का शिलान्यास
Sat, 23 Oct 2021 01:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:38 PM IST
सार
नगर आयुक्त ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियां जांची। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सफाई कर्मियों की टीम से पूरे परिसर की सफाई कराने के साथ ही वहां दवाओं का छिड़काव भी करवाया।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहरवासियों को विकास की कई सौगात देंगे। पहली मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण करेंगे, फिर नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के खेल मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा भी होगी। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर जाकर तैयारियों की जानकारी भी ली है।
जानकारी के मुताबिक, नगर आयुक्त ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियां जांची। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सफाई कर्मियों की टीम से पूरे परिसर की सफाई कराने के साथ ही वहां दवाओं का छिड़काव भी करवाया।
मुख्यमंत्री 24 अक्तूबर को नगर निगम की 141 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 126.29 करोड़ लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा जबकि 15.51 करोड़ की चार परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। पहले मुख्यमंत्री के हाथों करीब 350 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कराने की तैयारी थी मगर कुछ की तैयारियां नहीं पूरी होने से उनके लोकार्पण-शिलान्यास टाल दिए गए।
विज्ञापन
इसके पहले नगर आयुक्त ने नगर निगम में बैठक कर संबंधित अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र, जोनल अधिकारी अमरेश बहादुर पाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

- इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम - 50.25 करोड़
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य - 3.50 करोड़
- मृत पशुओं के निस्तारण किए जाने के लिए संयंत्र की स्थापना - 3.50 करोड़
- अवस्थापना विकास निधि एवं नगर निगम निधि के तहत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य - 38.98 करोड़
- पेयजल के कार्य - 11.94 करोड़
- जल निकासी के कार्य - 1.90 करोड़
- नालों का फाइटोरीमेडिएशन के माध्यम से शुद्धीकरण का कार्य - 6.78 करोड़
- 1500 एलईडी स्ट्रीट लाइट का कार्य - 0.50 करोड़
- पार्कों का सुंदरीकरण - 0.34 करोड़
- डूडा, गोरखपुर द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण - 3.72 करोड़
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
- इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण - 11.43 करोड़
- 15वां वित्त आयोग के तहत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य - 3.72 करोड़
- रेलवे बस स्टेशन पर फ्री वाई-फाई का कार्य - 0.06 करोड़
- दो स्थानों पर जोनल कार्यालय का कार्य - 0.30 करोड़