फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will flag off AC electric buses in Gorakhpur today

तोहफा: आज से गोरखपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी एसी इलेक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Wed, 29 Dec 2021 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Dec 2021 12:24 PM IST
सार

शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बस का किराया भी तय कर दिया गया है। तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए पांच रुपये देने पड़ेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will flag off AC electric buses in Gorakhpur today
गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एयर कंडीशनर (एसी) इलेक्ट्रिक बसें बुधवार यानी आज से गोरखपुर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। अब तक 15 बसें मंगाई गई हैं। इनका किराया भी तय कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर के अलग-अलग रूटों पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नगर आयुक्त अविनाश सिंह के मुताबिक इलेक्ट्रिक बस का किराया न्यूनतम पांच और अधिकतम 25 रुपये तय किया गया है। तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए पांच रुपये देने पड़ेंगे। अभी 10 बसें और आएंगी। इसके बाद 25 बसें शहर की सड़कों पर चलने लगेंगी।   

विज्ञापन

रूट नंबर: 1

महेसरा से नौसढ: महेसरा-बरगदवां तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट रोड-गोरखनाथ हॉस्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाईओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-दाउदपुर-रुस्तमपुर-महेवा मंडी-ट्रांसपोर्टनगर-नौसड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूरी : 16 किलोमीटर
यात्रा में समय : 45 मिनट
बस : आठ
स्टापेज : 19

रूट : 2

मोहरीपुर से एयरपोर्ट: महेसरा-बरगदवां तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट, गोरखनाथ हॉस्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाइओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-मोहद्दीपुर चौराहा-कूड़ाघाट-एम्स-नंदानगर-एयरपोर्ट।

दूरी : 20 किलोमीटर
यात्रा में समय : 60 मिनट
कुल बस : सात
कुल स्टापेज : 18

रूट नंबर : 3

झुंगिया से रानीडीहा: झुंगिया बाजार-झुंगिया गेट-मेडिकल कॉलेज-मुगलहा-खजांची चौराहा-राप्तीनगर चौराहा-एचएन सिंह चौराहा-असुरन चौराहा-काली मंदिर-कचहरी चौराहा-शास्त्री चौक-कमिश्नर कार्यालय-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-मोहद्दीपुर-कूड़ाघाट-मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय व रानीडीहा तिराहा।
दूरी : 21 किलोमीटर
यात्रा में समय : 60 मिनट
बस : 10
स्टापेज : 19

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed