फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will come today on a two-day tour

CM yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Tue, 24 Aug 2021 09:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Aug 2021 09:09 AM IST
सार

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री गोला एवं सहजनवां में बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को राहत सामग्री वितरित करने जा सकते हैं। मुख्यमंत्री राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का भौतिक सत्यापन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come today on a two-day tour
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की दोपहर एक बजे गोरखपुर आएंगे। वह यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही प्रभावित लोगों को खाद्यान्न वितरित करेंगे। साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारियां जांचेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति 28 अगस्त को गोरखपुर आएंगे। मुख्यमंत्री यहां अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। सोमवार की देर शाम तक मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं जारी हो सका मगर उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर रखी हैं।
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री गोला एवं सहजनवां में बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को राहत सामग्री वितरित करने जा सकते हैं। मुख्यमंत्री राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का भौतिक सत्यापन भी कर सकते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पिपरी एवं तरकुलही ग्राम में सूबे के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मानीराम के सोनबरसा में महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण कर वहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति गोरखनाथ मंदिर भी जा सकते हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को जनता दर्शन के बाद वे लखनऊ रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed