CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, इन योजनाओं का करेंगे निरीक्षण
सीएम योगी सहजनवां में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। गोरखपुर शहर में जेल बाइपास रोड के निर्माण कार्य की प्रगति भी जांचेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की दोपहर 3 बजे गोरखपुर आएंगे। मुख्यमंत्री यहां सहजनवां नगर पंचायत के बाग पिपरा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद शहर के जेल बाईपास रोड के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। वहां से निकलकर गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेंगे। शुक्रवार की सुबह को जनता दर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। हालांकि अभी उनका प्रोटोकॉल नहीं जारी हुआ है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन और निरीक्षण कार्यक्रम की सूचना के बाद बुधवार की देर रात तक जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। एडीएम प्रशासन, कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, उप श्रम आयुक्त अमित कुमार मिश्रा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सहजनवा के मुरारी इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड स्थल समेत निर्माण स्थल का जाएजा लिया। 64.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहा अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य सितंबर 22 तक पूर्ण करना है। अब तक 38 फीसदी निर्माणकार्य पूर्ण हुआ।
ओपेन एयर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं सीएम योगी
वन विभाग द्वारा गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित ओपेन एयर थियेटर (मुक्ताकाशी मंच) पर बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। पृथ्वी दिवस सप्ताह समारोह के अंतर्गत इस मंच से प्रख्यात पर्यावरणविद् माइक हरिगोविंद पाण्डेय की फिल्मों का प्रदर्शन होगा। पेटिंग प्रतियोगिता के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।