फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will come to Gorakhpur today on three-day tour

CM Yogi Adityanath Visit: तीन दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 23 Jul 2021 09:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jul 2021 09:25 AM IST
सार

दोपहर तीन बजे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ सैनिक स्कूल की रखेंगे आधारशिला, पीएम द्वारा मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी जांचने देवरिया-सिद्धार्थनगर भी जाएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to Gorakhpur today on three-day tour
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानी आज तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह यहां सैनिक स्कूल की आधारशिला रखने के साथ ही शनिवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित नौ मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रमों की तैयारी जांचने के लिए देवरिया और सिद्धार्थनगर भी जाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं जारी हुआ है मगर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आज दोपहर तीन बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। वहां से मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर आएंगे। यहां अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरु पूर्णिमा उत्सव में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उसके बाद देवरिया जिले में बन कर तैयार मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने देवरिया जाएंगे। वहां वह जन प्रतिनिधियों से भी मुखातिब होंगे। शाम को गोरखपुर लौट आएंगे। रविवार सुबह फिर मंदिर परिसर में लोगों की फरियाद सुनने के बाद प्रधानमंत्री की 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर में होने वाली जनसभा के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने सिद्धार्थनगर प्रस्थान कर जाएंगे। वहां से उनके अयोध्या के लिए प्रस्थान करने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रोटाकॉल के बीच कल शिष्यों को आर्शीवाद देंगे गोरक्ष पीठाधीश्वर

हर साल की तरह इस बार भी गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर के स्मृति भवन सभागार में गुरु पूर्णिमा का उत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सिर्फ इतना अंतर होगा कि एक-एक कर दूर से ही शिष्यों को गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्रम में कोविड-19 पोटोकॉल का पूरी तरह से पालन होगा। इस कार्यक्रम आनलाइन प्रसारण भी किया जाएगा। शनिवार की सुबह नौ बजे से होने वाले गुरु पूर्णिमा उत्सव के लिए मंदिर प्रबंधन की तरफ से

साधु, संत, पुजारी, गृहस्थ शिष्य, जन प्रतिनिधियों के साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को निमंत्रण भेजा रहे हैं। कार्यक्रम में संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य लोक गायक राकेश श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ गुरुवंदना और भजन प्रस्तुत करेंगे। सभी श्रद्धालुओं-शिष्यों को नाथ संप्रदाय का विशेष प्रसाद रोट का भोग लगाने को मिलेगा।

108 अभ्यर्थियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र
बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती में तृतीय चरण में चयनित जिले के 108 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को एनेक्सी सभागार में प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिले के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ से ही अभ्यर्थियों को वर्चुअल संबोधित भी करेंगे।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री लखनऊ में मिशन रोजगार के तहत दोपहर 12 बजे से मुख्य समारोह में पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान कुछ जिलों के चयनित अभ्यर्थियों से संवाद भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद जिलों में नियुक्ति पत्र वितरित होगा। बीएसए आरके सिंह के मुताबिक शुक्रवार को 53 महिला एवं 55 पुरूष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा।

आज 187.51 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर खाद कारखाना परिसर में सैनिक स्कूल सहित करीब 187.51 करोड़ रुपये के लागत की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। अन्य परियोजनाओं में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसरों में प्रस्तावित छात्रावास व चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। डीएम के. विजयेंद्र पाण्डियन ने कारखाना परिसर में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तो कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने देवरिया पहुंचकर मेडिकल कालेज की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed