फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will come to Gorakhpur today and will offer Khichdi to Guru Gorakshanath on 15th

CM Yogi in Gorakhpur: आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, 15 को गुरु गोरक्षनाथ को चढ़ाएंगे खिचड़ी

Thu, 13 Jan 2022 10:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Jan 2022 10:02 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम से 16 जनवरी की सुबह तक गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे। सीएम 15 जनवरी की सुबह विशेष पूजन कर गुरु गोरक्षनाथ को मंदिर की ओर से प्रथम खिचड़ी चढ़ाएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to Gorakhpur today and will offer Khichdi to Guru Gorakshanath on 15th
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मकर संक्रांति के अवसर पर गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की देर शाम गोरखपुर आएंगे। 15 जनवरी की सुबह महागुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ा कर मंदिर परिसर में खिचड़ी के सहभोग में शामिल होंगे। 16 जनवरी की सुबह लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम 6 बजे के करीब लखनऊ से हवाई जहाज से एयरपोर्ट आएंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में मकर संक्रांति मेला प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर में  ही रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


14 जनवरी को भी सीएम गोरखनाथ मंदिर में ही रहेंगे और मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं की सुख सुविधा का ख्याल रखेंगे। 15 जनवरी की सुबह विशेष पूजन कर गुरु गोरक्षनाथ को मंदिर की ओर से प्रथम खिचड़ी चढ़ाएंगे। उसके बाद नेपाल राज परिवार की खिचड़ी चढ़ाई जाएगी। इस दिन भी सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में ही रहेंगे। 16 जनवरी की सुबह मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed