{"_id":"61a2576e6ff51d643d6dc702","slug":"cm-yogi-adityanath-will-be-in-gorakhpur-city-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Visit: गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Visit: गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल
Sun, 28 Nov 2021 05:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:20 PM IST
सार
सीएम योगी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेंगे। साथ ही गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सांसद कमलेश पासवान को खेल महोत्सव आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों व खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी बेहतर करने का प्रयास करता है। एक-एक गलती को सुधार कर आगे बढ़ता है तो वह उपलब्धि हासिल करता है और अपना स्थान प्राप्त करता है। जो अच्छा प्रदर्शन करेगा वह अच्छा स्थान प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
सीएम योगी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने देवरिया में भी विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया। देर शाम करीब छह बजे गोरखपुर के एनेक्सी भवन सभागार में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, सहजानंद राय, सुनील गुप्ता सहित गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी सांसद-विधायक, जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही सात दिसंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की जनसभा, एम्स, खाद कारखाना और आरएमआरसी के नौ लैबों के लोकार्पण समारोह को सफल बनाने की रणनीति बनाएंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
316 करोड़ की 86 परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर को 316.17 करोड़ रुपये की 86 विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। इसमें 192 करोड़ रुपये की लागत वाली 32 परियोजनाओं का शिलान्यास व 124 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 54 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल रहा।