फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will address voters of Scheduled Tribes

Gorakhpur: अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं को साधेंगे सीएम योगी, भाजपा से जोड़ने का देंगे मंत्र

Thu, 18 Aug 2022 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Aug 2022 11:15 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में भाजपा के अलग-अलग मोर्चों के प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश स्तरीय शिविर गोरखपुर में चल है। पहले दिन केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने हिस्सा लिया। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will address voters of Scheduled Tribes
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं को साधेंगे। वह बृहस्पतिवार को रानीडीहा स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में आयोजित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तीन दिवसीय (16-18) प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे। साथ ही जनजातियों को भाजपा से जोड़ने का मंत्र देंगे।

विज्ञापन




लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में भाजपा के अलग-अलग मोर्चों के प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश स्तरीय शिविर गोरखपुर में चल है। पहले दिन केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने हिस्सा लिया। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसीलिए जातीय व सामाजिक समीकरण दुरुस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पहला जोर अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं को साधना है। पार्टी नेता राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का नाम जोरशोर से ले रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा सरकार में ही पहली आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकी हैं। राष्ट्रपति बनकर देश के विकास व सेवा में योगदान दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed