मुख्यमंत्री योगी पहुंचे गोरखपुर, स्कूल का किया लोकार्पण, कहा- 2.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से बहुत से बड़े-बड़े कार्य हो सकते हैं। यह अच्छी दिशा में किया जाने वाला एक प्रयास है। हमारी ऊर्जा के प्रतीक युवाओं के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए हैं। 2.51 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई गईं। 40 लाख से अधिक युवाओं को प्रदेश में हुए निवेश या परम्परागत उद्यम में रोजगार के साथ जोड़ा गया है।
मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, सहजनवां, जनपद गोरखपुर में विभिन्न नवनिर्मित सुविधाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए https://t.co/tDKEOuCu8Xविज्ञापन विज्ञापन— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 20, 2020
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्य योजनाओं के साथ अगर समाज के गणमान्य लोग, जिनके पास अपनी सामाजिक प्रतिबद्धताओं को पूर्ण करने के लिए धनराशि है, इस कार्य में सहयोगी बन जाते हैं तो इस कार्य को कई गुना अधिक लोक कल्याणकारी बनाया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि 2017 में जब हमारी सरकार बनी तब हमने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भावनाओं के अनुरूप गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं अर्थात समाज के प्रत्येक तबके के लिए विकास की योजनाएं बनाईं। सतत विकास के लिए बनी योजनाओं को समाज के प्रत्येक तबके तक पहुंचाने के लिए एक तंत्र विकसित किया और ढांचागत विकास को भी द्रुत गति से आगे बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में बेसिक शिक्षा परिषद के 1.8 करोड़ बच्चों को दो यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, स्वेटर, जूते, मोजे आदि सरकार उपलब्ध करा रही है। गांवों के विकास हेतु पर्याप्त धनराशि का व्यवस्थित उपयोग करते हुए जनता के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराईं जा रही हैं। विकास की योजनाओं में तीव्रता लाने एवं ढांचागत विकास कार्यक्रमों जैसे एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, ट्रेन, एयरपोर्ट, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, विश्वविद्यालय, पेयजल योजना, जिला अस्पताल आदि के निर्माण को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
युवाओं को रोजगार का मंच प्रदान करेगी सरकार
उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल एजुकेशन से जुड़े युवाओं को आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के लिए, प्रदेश के प्रत्येक जनपद में अप्रेंटिस योजना के लिए एक हब बनाने की व्यवस्था इस वर्ष के बजट में की गई है। हमने युवाओं के लिए नई योजना प्रारंभ की है, जिसमें प्रत्येक उद्योग अपने क्षेत्र से जुड़े आईटीआई या स्किल डेवलपमेंट सेंटर को अपने साथ जोड़ेगा एवं युवाओं को अप्रेंटिसशिप कराएगा। इसके लिए चिन्हित युवाओं को ₹2,500 प्रतिमाह का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
सीएम ने आगे कहा कि हम अपने युवाओं को उस ओर अग्रसर करेंगे कि यदि देश में, दुनिया में कहीं भी रोजगार की संभावना बनेंगी, उनके लिए प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी और मंच प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण यह नहीं कि यहां दो ग्राम पंचायतों में ₹2.5 करोड़ की लागत से विद्यालय में कक्ष निर्माण, सामुदायिक शौचालय, पानी की शुद्धता के लिए आरओ प्लांट के निर्माण के साथ सड़क आदि के निर्माण के कार्यक्रम किए गए। महत्वपूर्ण यह है कि किस भावना के साथ इस संस्थान ने यहां पर गांव के लोगों से जुड़कर उन्हें नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने की राह दिखाई है।
उन्होंने स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि अगर शासन की योजनाओं को हम जनसहभागिता से जोड़ सकें तो एक बड़ा कार्य होगा। गांवों के मैदान को खेलकूद के लिए विकसित किया जाए और वहां ओपेन जिम हों। इसके माध्यम से ही बच्चे स्वस्थ होंगे तथा समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे।
हर गांव में इंटरलॉकिंग की व्यवस्था हो, ड्रेनेज हो, जल संचयन के लिए तालाब हो, इन सबके लिए युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है। यदि कोई कार्य केवल सरकार चलाए तो उसका उतना मूल्य नहीं होता, निजी क्षेत्र इसमें 10% भी सहयोग करे तो उसकी ताकत दस गुना बढ़ जाती है। वर्ष 2017 से हमने प्रदेश के 1.2 लाख बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को बहुत अच्छे ढंग से कॉन्वेंट और पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर आगे बढ़ाने का कार्य जनसहभागिता के माध्यम से किया है।