{"_id":"60e1684c8ebc3eccc73a39b6","slug":"cm-yogi-adityanath-two-day-visits-program-in-gorakhpur-today-cm-yogi-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Adityanath Visit: सीएम योगी ने गोरखपुर में कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Adityanath Visit: सीएम योगी ने गोरखपुर में कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों से की मुलाकात
Sun, 04 Jul 2021 06:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:12 PM IST
सार
सीएम छह विधानसभाओं से जुड़ी करीब 150 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किए।
विज्ञापन
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक किए। इस दौरान उपस्थित रहे प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, मेयर सीताराम जायसवाल, सांसद रवि किशन, सांसद कमलेश पासवान,सांसद जयप्रकाश निषाद,विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, फतेहपुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह,संगीता यादव, विपिन सिंह, संत प्रसाद, शीतल पांडेय, विमलेश पासवान व अन्य।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने एनेक्सी भवन में भाजपा महानगर और जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उपस्थित रहे जिला प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद रवि किशन, सांसद कमलेश पासवान, सांसद जयप्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विपिन सिंह,फतेह बहादुर सिंह, संगीता यादव, संत प्रसाद व अन्य।
मुख्यमंत्री छह विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी करीब 150 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए उपलब्धियां गिनाई। वहीं शहर क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
गोरखपुर मंडल की बीस परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी सोमवार को गोरखपुर मंडल की बाढ़ बचाव एवं जल निकासी की 20325.54 लाख रुपये की लागत से तैयार 20 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें गोरखपुर जिले को दस, महराजगंज की चार, देवरिया की तीन और कुशीनगर जिले की तीन परियोजनाएं शामिल हैं। सभी परियोजनाएं मंडल में बहने वाली प्रमुख नदियों के तटबंधों की सुरक्षा एवं जल निकासी के लिए बनाई गई है।
गोरखपुर की ये हैं परियोजनाएं
इनका भी लोकार्पण हुआ
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित आवास पर करेंगे। अगले दिन सोमवार की सुबह करीब 11 बजे से मुख्यमंत्री खोराबार स्थित तरकुलानी रेगुलेटर की शुरुआत करेंगे। जनसभा भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। सनसभा को भी संबोधित करेंगे।

- घाघरा नदी पर बने शाहपुर-खड़गपुर सोपाई तटबंध की सुरक्षा के लिए रिवेटमेंट एवं स्लोप पिचिंग के कार्य 1555.2 लाख खर्च।
- घाघरा नदी के शाहपुर, खड़गपुर सोपाई तटबंध पर रिवेटमेंट एवं स्लोप पिचिंग के कार्य पर 10247.87 लाख खर्च।
- बड़हलगंज टाउन एरिया एंव मुक्ति पथ कटान स्थल की सुरक्षा के लिए 487.40 लाख से कार्य हुआ है।
- राप्ती के बांए तट पर स्थित ग्रामसभा खड़ेसरी, बुढ़परा, तप्सी कुटी के कटान से सुरक्षा के लिए 510.99 लाख का कार्य।
- राप्ती नदी पर बढ़या कोठा में कटान रोकने के लिए 461.03 लाख का काम हुआ।
- मलौनी बांध पर तरकुलानी रेगुलेटर के समीप पानी की निकासी के लिए पंपिंग स्टेशन बनाने पर 8486 लाख खर्च।
- राप्ती पर बने सहजनवां डुमरी बांध के उच्चीकरण तथा कटान निरोधक कार्य पर 1092.32 लाख खर्च।
- राप्ती नदी पर गजपुर कस्बे की सुरक्षा के लिए 324.87 लाख का काम कराया गया है।
- राप्ती के तट पर बोक्टा बरवार तटबंध पर कालेसर के समीप बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 416.51 लाख की धनराशि स्वीकृत थी।
- गोर्रा नदी के राजधानी सिलहटा बांध पर 177.85 लाख की परियोजना स्वीकृत थी।
इनका भी लोकार्पण हुआ
- 1281.96 लाख खर्च किया गया है महराजगंज की चार परियोजनाओं पर।
- 1925.46 लाख खर्च किया गया है देवरिया की तीन परियोजनाओं पर।
- 2581.26 लाख खर्च किया गया है तीन परियोजनाओं पर।