फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath targeted opposition in Gorakhpur for UP election 2022

गोरखपुर: बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में बोले सीएम योगी, माफिया को संरक्षण देने वाले भी बुलडोजर से डरे

Mon, 22 Nov 2021 09:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 09:26 PM IST
सार

बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री बोले- हमारी सरकार में माफिया को सही जगह पहुंचाने का काम हुआ। यही वजह है कि चार साल में एक भी दंगे नहीं हुए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath targeted opposition in Gorakhpur for UP election 2022
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि माफिया को संरक्षण देने वाले भी डरे हैं। उन्हें पता है कि काली कमाई से बने भवनों पर कभी भी बुलडोजर चल सकता है। पहले माफिया को सत्ता का संरक्षण मिलता था। वह किसी की भी जमीन कब्जा लेते थे। अब सबकी घिघ्घी बंधी रहती है। कोई जेल में है तो कोई प्रदेश से बाहर। माफिया को सही जगह पहुंचाने का काम प्रदेश सरकार ने किया है।

विज्ञापन


गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे रौ में दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव बड़ा रोचक व महत्वपूर्ण होने जा रहा है। सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के चुनाव पर देश, दुनिया की निगाह है। आकर्षण का केंद्र भी है। इस चुनाव में एक तरफ देश की आन-बान और शान की रक्षा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नेतृत्व है तो दूसरी तरफ भारत को अपमानित करने वाले, जनता के हक पर डकैती डालने वाले, आतंकवाद समर्थक जिन्नावादी हैं। यह मजबूत इरादों की सरकार है। यही वजह है कि साढ़े चार सालों में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। माफिया भयभीत हैं तो उनके सरपरस्त नेता भी बेचैन और परेशान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 500 वर्षों के श्रीराम मंदिर आंदोलन को निर्णायक मुकाम मिला है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है।
विज्ञापन


जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों से मिलें, सकारात्मक परिणाम आएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ मंत्र को साकार करना है। बूथ अध्यक्ष जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों से मिलें। बदलाव पर चर्चा करें और बताएं कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार क्या-क्या कर रही है। जहां भी जाएंगे, सकारात्मक जवाब ही मिलेगा। जनता केंद्र व राज्य सरकार के कामकाज से खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मोदी हैं तो मुमकिन है

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा, उसे पूरा करके दिखाया गया है। मोदी ने नामुमकिन को भी मुमकिन बनाकर दिखाया है। अब तो सबकी जुबान पर है कि मोदी हैं तो मुमकिन है। यही वजह है कि 2014 से बड़ा समर्थन 2017 और 2019 में मिला था। 70 सालों तक एक ही बात होती थी कि जनता के लिए भेजे गए 100 रुपये नहीं पहुंचते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है। जितना भेजा जाता है, उतना लाभार्थी के खाते में पहुंचता है।

होम आइसोलेशन में थे विपक्षी के नेता
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से दिया गया मंत्र सेवा ही संगठन सर्वोपरि है। कोरोना संकट में जब कांग्रेस, सपा व बसपा नेता होम आइसोलेशन में थे तब इसी मंत्र का अनुसरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के लिए भोजन, जांच, इलाज की व्यवस्था की। जान की परवाह किए बगैर ही हर जरूरतमंद तक पहुंचे। जो हैसियत थी, उस हिसाब से मदद भी की है। प्रवासी भारतीयों की भी मदद में आगे रहे हैं।  

2022 में जीत से रोक ले, किसी की हैसियत नहीं : स्वतंत्रदेव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देवतुल्य हैं। इन कार्यकर्ताओं की जनसेवा, परिश्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2022 के चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। इस जीत से कोई रोक सके, ऐसी किसी की हैसियत नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही संगठन की रीढ़ होते हैं। बूथ अध्यक्षों पर बड़ी जिम्मेदारी है। सब घर-घर दस्तक दें और हर किसी से समर्थन मांगें। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आए। जब आप किसी के घर जाकर उपलब्धियां गिनाएंगे तो सही फैसला लेने में आसानी होगी। सम्मेलन का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed