फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath says Arrange bhandaras in your villages for programme on Ram Mandir

Ram Mandir: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भंडारे का करें आयोजन

Fri, 12 Jan 2024 05:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jan 2024 05:48 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर दुनिया भर की नजर टिकी है। इस समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से तमाम बड़े फनकार भी अपना हुनर दिखाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says Arrange bhandaras in your villages for programme on Ram Mandir
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ने कि अपने गांवों में 'भंडारा' आयोजित करें और गरीबों को खाना खिलाएं...अपने घरों, मंदिरों और घाटों पर 'दीये' जलाएं...मैं 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई देता हूं।
विज्ञापन


यह बात सीएम योगी ने गोरखपुर में अयोजित सांसद खेल एवं लोक कला महाकुम्भ: 2023-24 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले। इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के भरपूर प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर संसाधन मजबूत किए जा रहे हैं।


ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ आदि प्रतियोगिताओं में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि देने के साथ उनको राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्तिपत्र वितरण की प्रक्रिया प्रख्यापित है। खिलाड़ी शासन से मिल रही सुविधाओं और अपनी खेल भावना से प्रदेश में खेल के माहौल को और समृद्ध करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed