{"_id":"65a12e13646f006f990f401e","slug":"cm-yogi-adityanath-says-arrange-bhandaras-in-your-villages-for-programme-on-ram-mandir-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भंडारे का करें आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भंडारे का करें आयोजन
Fri, 12 Jan 2024 05:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Jan 2024 05:48 PM IST
सार
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर दुनिया भर की नजर टिकी है। इस समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से तमाम बड़े फनकार भी अपना हुनर दिखाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ने कि अपने गांवों में 'भंडारा' आयोजित करें और गरीबों को खाना खिलाएं...अपने घरों, मंदिरों और घाटों पर 'दीये' जलाएं...मैं 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई देता हूं।
यह बात सीएम योगी ने गोरखपुर में अयोजित सांसद खेल एवं लोक कला महाकुम्भ: 2023-24 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले। इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के भरपूर प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर संसाधन मजबूत किए जा रहे हैं।
ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ आदि प्रतियोगिताओं में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि देने के साथ उनको राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्तिपत्र वितरण की प्रक्रिया प्रख्यापित है। खिलाड़ी शासन से मिल रही सुविधाओं और अपनी खेल भावना से प्रदेश में खेल के माहौल को और समृद्ध करें।