फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath says AIIMS June and Gorakhpur fertilizer factory to be built by July-2021

'जून तक एम्स, जुलाई-2021 तक बन जाए गोरखपुर खाद कारखाना'

Wed, 23 Sep 2020 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Sep 2020 10:06 AM IST
सार

  • गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, बोले-लापरवाहों पर होगी कार्रवाई
  • दशहरे के पहले गोरखपुर मंडल की सभी सड़कों के गड्ढे भरने का सीएम ने दिया निर्देश

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says AIIMS June and Gorakhpur fertilizer factory to be built by July-2021
सीएम योगी ने दोनों परियोजनाओं की कार्यदायी संस्था को मेन पावर बढ़ाने का दिया निर्देश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून-2021 तक एम्स और जुलाई-2021 तक खाद कारखाने का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने दोनों ही कार्यदायी संस्थाओं को मेन पावर बढ़ाने को कहा, ताकि दोनों परियोजनाएं तय समय पर पूरी हो सकें। उन्होंने कमिश्नर और डीएम को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से गोरखपुर मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। करीब चार घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बड़ी परियोजनाओं के लिए नोडल अफसर तैनात किए जाएं, जो उसकी नियमित निगरानी करें।
विज्ञापन


सीएम ने गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर फिर नाराजगी जताई और कहा कि काम में तेजी न लाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से बड़हलगंज की दूरी दो घंटे में तय होती है। सड़क जल्द चलने योग्य नहीं बनी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दशहरे से पहले मंडल की सभी सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं पर भी विकास कार्यों के प्रति लापरवाही मिले तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कनेक्टिविटी, सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था जल्द पूरी की जाए। विकास परियोजनाओं को तीव्र गति से पूरा कराया जाए। जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर संवाद बनाकर कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसहर एवं वनटांगियां गांवों में विकास की योजनाएं तेजी से संचालित की जाएं। उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्ड, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ मिले। कहा कि पर्यटन के विकास के लिए  शहीद स्थलों-स्मारकों का सुंदरीकरण कराते हुए चौरीचौरा में लाइट एंड साउंड शो की योजना बनाई जाए। इस दौरान कमिश्नर-डीएम ने सभी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी प्रगति के बारे में भी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed