'जून तक एम्स, जुलाई-2021 तक बन जाए गोरखपुर खाद कारखाना'
- गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, बोले-लापरवाहों पर होगी कार्रवाई
- दशहरे के पहले गोरखपुर मंडल की सभी सड़कों के गड्ढे भरने का सीएम ने दिया निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से गोरखपुर मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। करीब चार घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बड़ी परियोजनाओं के लिए नोडल अफसर तैनात किए जाएं, जो उसकी नियमित निगरानी करें।
सीएम ने गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर फिर नाराजगी जताई और कहा कि काम में तेजी न लाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से बड़हलगंज की दूरी दो घंटे में तय होती है। सड़क जल्द चलने योग्य नहीं बनी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दशहरे से पहले मंडल की सभी सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं पर भी विकास कार्यों के प्रति लापरवाही मिले तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कनेक्टिविटी, सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था जल्द पूरी की जाए। विकास परियोजनाओं को तीव्र गति से पूरा कराया जाए। जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर संवाद बनाकर कार्य किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसहर एवं वनटांगियां गांवों में विकास की योजनाएं तेजी से संचालित की जाएं। उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्ड, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ मिले। कहा कि पर्यटन के विकास के लिए शहीद स्थलों-स्मारकों का सुंदरीकरण कराते हुए चौरीचौरा में लाइट एंड साउंड शो की योजना बनाई जाए। इस दौरान कमिश्नर-डीएम ने सभी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी प्रगति के बारे में भी बताया।