{"_id":"5ff17516d8d79f726a76222c","slug":"cm-yogi-adityanath-said-preparation-grand-event-of-100-years-of-chauri-chaura-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा कांड के 100 साल पूरा होने पर साल भर भव्य आयोजन की तैयारी, सीएम योगी ने दिया ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा कांड के 100 साल पूरा होने पर साल भर भव्य आयोजन की तैयारी, सीएम योगी ने दिया ये निर्देश
Sun, 03 Jan 2021 01:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
शहीदों के याद में बनाया गया स्मारक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिला प्रशासन की बैठक में निर्देश दिया कि पांच फरवरी को चौरीचौरा कांड के 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसे यादगार बनाया जाए। इस मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह से वर्चुअल हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को भी जोड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम पांच फरवरी से पूरे साल तक चलेगा। इसमें लाइट एंड साउंड शो, बच्चों के कार्यक्रम व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
मुख्यमंत्री ने डीएम से कहा कि वे रेलवे के अधिकारियों से चौरीचौरा शहीद स्मारक जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज या अंडर पास बनाने के लिए बात करें। चौरीचौरा कांड पर स्टैंप डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। उन्होंने पुस्तकालय को भी ठीक कराने का निर्देश दिया। निर्देश दिया कि चौरीचौरा के इतिहास से सभी को परिचित कराया जाए।