फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath said in state level training camp of Scheduled Tribes Morcha

गोरखपुर में बोले CM योगी: भाजपा परिवार नहीं, 135 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी

Fri, 19 Aug 2022 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Aug 2022 10:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, वीर शिवाजी व महाराणा प्रताप के सहयोगी बनकर जनजातीय समुदाय ने सदैव राष्ट्र के हित में अपना योगदान दिया है। इन जनजातीय समुदाय के लोगों को लाभ पहली बार भाजपा की सरकार में मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said in state level training camp of Scheduled Tribes Morcha
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा किसी व्यक्ति, परिवार, क्षेत्र, जाति या मजहब की पार्टी नहीं है। यह देश की 135 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है। हर कार्यकर्ता राष्ट्रवादी है। यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का।

विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार शाम संस्कृति पब्लिक स्कूल में आयोजित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को जनजातीय समुदाय के बीच और पैठ बनाने का मंत्र भी दिया। कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यकर्ता छोटे समूह बनाकर जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद करें। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। यदि कोई व्यक्ति किसी योजना के लाभ से वंचित है तो व्यक्तिगत प्रयास कर उसे संबंधित योजना का लाभ दिलाएं। स्वयंसेवी समूहों और ईको टूरिज्म से जोड़कर जनजातियों का आर्थिक उत्थान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का अभियान साकार करेगा एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का का एक-एक अभियान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने वाला है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें अंत्योदय के लक्ष्यों को प्राप्त कर रही हैं। क्या कभी किसी ने सोचा था कि ऐसी भी सरकार आएगी, जो करोड़ों जरूरतमंदों को घर देगी। शौचालय, निशुल्क बिजली व रसोई गैस कनेक्शन देगी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सब संभव हुआ है। मुफ्त राशन व हर घर को शुद्ध जल के लिए नल से जोड़ा जा रहा है।

 

भाजपा का शासन अंत्योदय से राष्ट्रोदय की यात्रा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का शासनकाल समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति की सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने की सफल यात्रा है। यह अंत्योदय से राष्ट्रोदय की यात्रा है। सामान्य जनजातीय परिवार की बहन द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर आसीन होना, इसी अंत्योदय से राष्ट्रोदय का प्रतीक है। यह भारतीय मूल्यों व आदर्शों का सम्मान है। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के हिस्से आई इस उपलब्धि से पूरा देश उत्साहित है।  

जम्मू कश्मीर में भी मिला आरक्षण का लाभ
 मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नारा दिया था। कहा था कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छे 370 व 35ए को समाप्त करके डॉ. मुखर्जी के सपने को पूरा किया है। साथ ही आतंकवाद की ताबूत पर कील ठोंक दी। अब जम्मू कश्मीर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को आरक्षण का लाभ भी मिलने लगा है।

हर वंचित को आवास देने वाला यूपी पहला राज्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने अनुसूचित जनजाति से जुड़े परिवारों को प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास मुहैया कराया है। थारू, कोल, मुसहर, सहरिया, वनटांगिया आदि के लिए शासन की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया गया है।
 

जनजातीय समुदाय का राष्ट्रहित में बड़ा योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, वीर शिवाजी व महाराणा प्रताप के सहयोगी बनकर जनजातीय समुदाय ने सदैव राष्ट्र के हित में अपना योगदान दिया है। इन जनजातीय समुदाय के लोगों को लाभ पहली बार भाजपा की सरकार में मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कई दशकों से वनवासी कल्याण छात्रावास का संचालन कर जनजाति के बच्चों को आगे बढ़ा रहा है।

इनकी रही मौजूदगी
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मण आचार्य, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गौड़, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एडवर्ड सोरेन, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, मेयर सीताराम जायसवाल, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed