{"_id":"61cd418b7a91793148366bd7","slug":"cm-yogi-adityanath-said-eastern-uttar-pradesh-free-from-stigma-of-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले सीएम योगी: पूर्वी उत्तर प्रदेश माफिया के कलंक से मुक्त, अब नहीं चलेगी किसी की गुंडई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले सीएम योगी: पूर्वी उत्तर प्रदेश माफिया के कलंक से मुक्त, अब नहीं चलेगी किसी की गुंडई
Thu, 30 Dec 2021 10:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:50 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की संस्कृति स्थापित करने के उद्देश्य से राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि आज किसी माफिया में दम नहीं है कि वह किसी की जमीन पर कब्जा कर ले।
विज्ञापन
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश माफिया के कलंक से मुक्त हो गया है। अब किसी की गुंडई नहीं चलेगी। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलना तय है। हर हाल में उसे नेस्तनाबूद होना है। सीएम बुधवार देर शाम गोरखपुर के एक होटल में आयोजित मीडिया समूह के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी लोग गोरखपुर की तुलना शिकागो से करते थे। शिकागो में सर्वाधिक अपराध होता है। अब धारणा बदल गई है। गोरखपुर की माफिया संस्कृति को समाप्त करने व इसकी वास्तविक, आध्यात्मिक, विकास की संस्कृति को स्थापित करने के ध्येय से राजनीति में आए हैं। आज किसी माफिया में दम नहीं है कि वह किसी की जमीन पर कब्जा कर ले। किसी ने ऐसा किया तो उसकी सात पुश्तें सोचेंगी।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि सपा सरकार में गोरखपुर के जेल रोड और आर्यनगर में प्रतिष्ठित परिवारों की कोठियों पर सत्ता संरक्षित माफिया ने कब्जा कर लिया था। इसका विरोध किया गया। समाज को अन्याय नहीं सहना चाहिए। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) भाजपा के नेक इरादों को जाहिर करती है। लोककल्याण संकल्पपत्र में किए गए वादे की पूर्णता का सशक्त प्रमाण है।
विज्ञापन