फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi adityanath said administration to explore possibilities to build maximum covid hospital

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी बोले- ज्यादा से ज्यादा कोविड अस्पताल बनाने के लिए संभावना तलाशे प्रशासन

Sun, 09 May 2021 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 May 2021 09:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम छह बजे के करीब वाराणसी से गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और साथ ही वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में बन रहे 100 बेड के कोविड अस्पताल की तैयारियों का भी जायजा लिया। 

विज्ञापन
cm yogi adityanath said administration to explore possibilities to build maximum covid hospital
इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते योगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना संक्रमितों को समुचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। अधिकारी उन सभी स्थानों को चिन्हित करें जहां कोविड अस्पताल बनाए जा सकते हैं। हर स्थान पर सभी आवश्यक संसाधन युक्त 250 बेड के अस्पताल का लक्ष्य लेकर जल्द तैयारियों को अंतिम रुप दिया जाए। मुख्यमंत्री ने इसके लिए बड़े मैरेज हाल में भी संभावना देखने को कहा।

विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण से प्रदेश वासियों को बचाने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम छह बजे के करीब वाराणसी से गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और साथ ही वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में बन रहे 100 बेड के कोविड अस्पताल की तैयारियों का भी जायजा लिया। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संक्रमितों के इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। हर प्रदेशवासी के जीवन की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य होगी। 
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज में बन रहे कोविड अस्पताल को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जरूरी संसाधन से युक्त 250 बेड का लक्ष्य लेकर इस अस्पताल को जल्द से जल्द क्रियाशील किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि इस कोविड अस्पताल में अलग से डॉक्टरों व अन्य मेडिकल-पैरामेडिकल स्टॉफ के रहने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए ताकि यहां इलाज को आने वालों को कोई भी असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस- पीसीएस कोचिंग सेंटर बनेगा कोविड अस्पताल
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर जयंत नार्लिकर और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने मुख्यमंत्री को बताया कि नॉर्मल स्थित एससी एसटी कोचिंग सेंटर में भी कोविड हॉस्पिटल बनाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही वहां हॉस्टल में भी संभावना तलाशी जा रही है। इसके अलावा सहारा स्टेट स्थित क्लब हाउस के चार बड़े हाल को भी कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां भी संभावना बन पड़े वहां तेजी से कार्य योजना को अंजाम तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नए संभावित कोविड अस्पतालों में 250 बेड का लक्ष्य लेकर चला जाए।

स्पोर्ट्स कॉलेज में बन रहे कोविड अस्पताल की बढ़ाई जाए क्षमता
निरीक्षण के समय मुख्यमंत्री को बताया गया कि स्पोर्ट्स कॉलेज में कोविड अस्पताल के लिए ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां के गर्ल्स हॉस्टल में 15 कमरे और दो हाल हैं। यहां कुल 200 बेड पर भर्ती की जा सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसकी क्षमता को 250 बेड तक करने का प्रयास किया जाए।


मुख्यमंत्री ने कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर का हर काउंटर देखा
वाराणसी से गोरखपुर सर्किट हाउस पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एन्ड कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने वहां का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हर काउंटर पर जाकर वहां के बारे में जानकारी ली। कंट्रोल रूम में डाक्टरों की उपस्थिति के बारे में पूछने पर बताया गया कि यहां 15 डाक्टर ड्यूटी पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के बारे में पूछा। जिस काउंटर पर मुख्यमंत्री ने जानकारी ली, वहां अब तक 36 फोन आए थे, उसमें भी 15 हॉस्पिटल में बेड दिलाने के थे। उन्होंने टेलीमेडिसिन व होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का ध्यान रखने के बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed