फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath released book Gorakshanagri in Gorakhpur

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोरक्षनगरी पुस्तक का विमोचन, जानिए क्या है इसकी खासियत

Fri, 07 Jan 2022 01:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Jan 2022 01:31 PM IST
सार

इस पुस्तक में लोगों को वन्य क्षेत्र के साथ ईको टूरिज्म की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath released book Gorakshanagri in Gorakhpur
गोरक्षनगरी पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली पुस्तक गोरक्षनगरी का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को किया। यह पुस्तक जिले में सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की जानकारी देने के साथ यहां के वन प्रभाग और ईको टूरिज्म स्थानों की पर्याप्त जानकारी देगी। इस कॉफी टेबल बुक के विमोचन के लिए लंबे समय से वन प्रभाग तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


डीएफओ विकास यादव ने बताया कि वन विभाग की इस कॉफी टेबल बुक का विमोचन मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों ने किया। चूंकि इस किताब में लोगों को वन्य क्षेत्र के साथ ईको टूरिज्म की जानकारी मिल सकेगी। इसलिए इसका अपना एक अलग महत्व बढ़ जाता है। बताया कि हमारी तरफ से पुस्तक के विमोचन की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। मुख्यमंत्री से समय नहीं मिल पा रहा था। गुरुवार दोपहर में 3 बजे जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने पुस्तक के विमोचन की जानकारी दी। इसी के बाद तैयारी शुरू की गई। बताया कि इसमें ईको टूरिज्म के तौर पर कराए गए कामों की जानकारी है।

विज्ञापन

अभी सामान्य लोग नहीं पढ़ सकेंगे

वन प्रभाग की तरफ से इस पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री से करा दिया गया, लेकिन अभी आम पाठकों से यह पुस्तक दूर रहेगी। अभी इसकी 170 प्रतियां ही छपी हैं। डीएफओ ने बताया कि अभी इतनी प्रतियां छप सकें, इतना ही बजट आया था। अभी यह आम पाठकों के लिए उपलब्ध नहीं होगी। अब सवाल है कि अगर पुस्तक आम लोगों की पहुंच से दूर रहेगी तो आखिर ईको टूरिज्म को बढ़ावा कैसे मिलेगा? पाठक जब पुस्तक पढ़ ही नहीं पाएंगे तो उन्हें इन स्थलों के साथ वन प्रभाग के बारे में पर्याप्त जानकारियां कहां से मिलेंगी। हालांकि डीएफओ ने बताया कि बजट आते ही पुस्तकों का प्रकाशन करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed