फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath Meeting on BJP member for CAA in gorakhnath temple

CM योगी बोले-नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन वाली रैली को एतिहासिक बनाएगी भाजपा

Mon, 13 Jan 2020 07:00 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 13 Jan 2020 07:00 PM IST
सार

  • 19 जनवरी को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में होगी रैली, एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में तैयारियों की समीक्षा की 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Meeting on BJP member for CAA in gorakhnath temple
भाजपा नेताओं के साथ बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 19 जनवरी को सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज खेल मैदान में भाजपा की रैली होगी। इसमें एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में रैली की तैयारियों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली एतिहासिक होगी। जनता को बताएंगे कि नया कानून नागरिकता प्रदान करने वाला है। विपक्ष के बहकावे में कोई भी व्यक्ति न आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय (13-15 जनवरी) दौरे पर सोमवार को दोपहर बाद गोरखपुर आए।
विज्ञापन


सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया, फिर मंदिर परिसर में ही भाजपा के क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की जिम्मेदारी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उन्हें बताए कि नया कानून शरणार्थियों की रक्षा के लिए बना है। इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई भी दी। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून पर चलाए गए अभियानों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।


समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, सहजानंद राय, विश्वजीताशु सिंह आशू, प्रदीप शुक्ला, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विनोद राय, जय प्रकाश निषाद, सज्जनमणि तिवारी, दुर्गा राय, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed