फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath listened to problems of people in Janata Darshan

गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की समस्याएं, बोले- बिना देर किए पीड़ित की हो मदद

Tue, 03 Oct 2023 06:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Oct 2023 06:15 PM IST
सार

समस्या लेकर सीएम से मिलने पहुंचे लोगों को भरोसा मिला। इत्मीनान से सबकी बात सुनते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath listened to problems of people in Janata Darshan
जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया हिदायत कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो वहां जिम्मेदारी सुनिश्चित कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया नरसंहार में घायल बच्चे का बीआरडी में चल रहा इलाज, सीएम योगी ने मिलकर जाना हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान दिए। समस्या लेकर सीएम से मिलने पहुंचे लोगों को भरोसा मिला। इत्मीनान से सबकी बात सुनते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

जमीन कब्जे के मामलों को सख्ती से निबटाएं
कुछ प्रकरणों पर उन्होंने मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से आत्मीयता लपूर्वक बात कर उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्हें खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया और दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किया।


 

मंदिर की गोशाला में सीएम ने की गोसेवा
मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश को दुलारा और उनकी सेवा की। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से गोवंश को गुड़-पूड़ी खिलाया और गोशाला के स्वयंसेवकों को जरूरी निर्देश दिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed