{"_id":"60ef04128ebc3ee7863946ae","slug":"cm-yogi-adityanath-interacted-with-newly-elected-block-parmukh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों से किया संवाद, बोले- सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों से किया संवाद, बोले- सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाएं
Wed, 14 Jul 2021 09:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों से किया संवाद, दी बधाई
विज्ञापन
गोरखपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सर्किट हाउस में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों से मुलाकात कर सभी को बधाई देने के साथ ही उनसे संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख, पंचायत निकायों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। जनता ने जिस विश्वास पर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरना होगा। जन विश्वास ही जनप्रतिनिधि की असली पूंजी हैं।
विज्ञापन
बैठक शुरू होने से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बारी-बारी से ब्लॉक प्रमुखों का परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन, अटल भूजल योजना के तहत मत्स्य पालन का अवसर, जल संरक्षण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान योजना समेत तमाम योजनाओं को लागू किया गया है। यह योजनाएं लोगों तक पहुंचें, इसके लिए ब्लॉक प्रमुखों को भी योगदान करना होगा।
विज्ञापन
गांवों में कैंप लगाकर लोगों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से किसानों का समूह बनाया जाए। बताया कि एफपीओ को सरकार वित्तीय मदद भी देती है। कोरोना संकट काल में सरकार, गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। इसके वितरण पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने प्रमुखों से कहा कि पात्र लोगों का कार्ड बनवाकर उन्हें खाद्यान्न योजना का लाभ दिलाइए। गोरखपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने भी सभी नवनिर्वाचित प्रमुखों को बधाई दी।
विज्ञापन
महिलाओं को आधे से ज्यादा ब्लॉकों की कमान पर जताई प्रसन्नता
बैठक के दौरान यह जानकर मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त की कि जिले के 20 ब्लॉकों में 11 की कमान महिला प्रमुखों के हाथ में है जबकि महिला आरक्षण सात ब्लॉकों में ही था। मुख्यमंत्री ने इसे महिला सशक्तीकरण का सच्चा उदाहरण बताते हुए सभी महिला ब्लॉक प्रमुखों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में महिलाएं घर की मालकिन होती हैं। यहां भी अधिकतर ब्लॉकों का प्रतिनिधित्व महिलाएं ही कर रही हैं।
एनेक्सी सभागार में तकरीबन एक घंटे तक चली बैठक में विधायक विपिन सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, संगीता यादव एवं डा. विमलेश पासवान, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल, नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कवलदीप चौहान, शिवजी चौहान, शशि प्रताप सिंह, शशिकला यादव, सुमन यादव, दिलीप यादव, बृजेश यादव, प्रभावती देवी, पूजा सिंह, अंशू सिंह, नीता सिंह, लालमती देवी एवं कुसुमावती देवी आदि मौजूद थीं।
एनेक्सी सभागार में तकरीबन एक घंटे तक चली बैठक में विधायक विपिन सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, संगीता यादव एवं डा. विमलेश पासवान, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल, नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कवलदीप चौहान, शिवजी चौहान, शशि प्रताप सिंह, शशिकला यादव, सुमन यादव, दिलीप यादव, बृजेश यादव, प्रभावती देवी, पूजा सिंह, अंशू सिंह, नीता सिंह, लालमती देवी एवं कुसुमावती देवी आदि मौजूद थीं।