{"_id":"5f9d1ace8ebc3eefa77738e7","slug":"cm-yogi-adityanath-instructed-to-lay-underground-cable-on-jail-bypass-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जेल बाईपास पर नहीं दिखेंगे बिजली के तार, मुख्यमंत्री योगी ने दिया ये खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जेल बाईपास पर नहीं दिखेंगे बिजली के तार, मुख्यमंत्री योगी ने दिया ये खास तोहफा
Sat, 31 Oct 2020 01:35 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के जेल बाईपास पर अब बिजली के तार नहीं दिखेंगे। इस मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंडरग्राउंड केबल बिछाने का निर्देश दिया है। इस काम में 43.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दो दिन पहले गोरखपुर आए सीएम ने कौवाबाग से बदगदवां तक जेल बाईपास को फोरलेन किए जाने के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद ही उन्होंने निर्देश जारी किया है।
एसई शहर इंजीनियर यूसी वर्मा ने बताया कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अंडरग्राउंड केबल बिछाने का प्रस्ताव भेजा गया था जो अब पास हो गया है। जेल बाइपास फोरलेन के किनारे ट्रेंच विधि से केबल डाला जाएगा। इसमें 33 हजार और 11 हजार वोल्ट क्षमता का तार होगा। फोरलेन के किनारे बने नाले के एक भाग में ऊपर की तरफ लोहे के पाइप में केबल डाला जाएगा। ऐसे में केबल में कोई फाल्ट आने पर उसे ठीक करने के लिए खुदाई नहीं करनी पड़ेगी। केवल ट्रेंच के ऊपर का स्लैब हटा कर मरम्मत हो जाएगी।
जेल बाईपास 2002 में हुआ था दो लेन
वर्ष 2002-03 में नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के प्रयासों से जेल रोड बाईपास दो लेन का हुआ था। नगर विधायक ने ही नौ राजस्व गांवों के करीब 1000 लोगों को 1989 से बकाया मुआवजा भी बंटवाया और नाले का भी निर्माण कराया। नगर विधायक का कहना है कि वर्तमान में अब दो लेन की इस सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं महराजगंज तथा मेडिकल कॉलेज से एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) तथा देवरिया और कुशीनगर जाने के लिए लोगों को भीषण जाम के कारण असुरन होकर जाना पड़ता है। जिला जेल बाईपास के चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण के बाद असुरन की भीड़ आधी हो जायेगी।

डिवाइडर के दोनों तरफ 8.75 मीटर चौड़ी होगी सड़क
करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क के बीच में डिवाइडर बनेगा। डिवाइडर के एक तरफ सड़क की चौड़ाई 8.75 मीटर होगी। फोरलेन पर पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए विभाग को जमीन का अधिग्रहण करने की जरूरत नहीं होगी। विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक, इस मार्ग पर विभाग के नाम से 24 मीटर सड़क है।
यूरिया प्लांट के मद्देनजर जरूरी हो गया फोरलेन
जेल बाईपास पर ट्रैफिक लोड साल दर साल बढ़ रहा है। अगले साल फरवरी में यूरिया प्लांट के शुरू होने के बाद इस सड़क पर लोड और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने फोरलेन की जरूरत को समझा है। फोरलेन निर्माण से महराजगंज और सिद्धार्थनगर की तरफ जाने वाली गाड़ियों को सहूलियत होगी। बता दें कि नकहा क्रासिंग पर सेतु निगम और पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा ओवरब्रिज भी बनाया जा रहा है। ऐसे में गाड़ियों की आवाजाही आसानी हो जाएगी।