{"_id":"617638578eb9006e7222dd91","slug":"cm-yogi-adityanath-inaugurates-multilevel-parking-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आज से गोलघर की मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी करें गाड़ियां, पांच नवंबर तक नहीं लगेगा कोई शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आज से गोलघर की मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी करें गाड़ियां, पांच नवंबर तक नहीं लगेगा कोई शुल्क
Mon, 25 Oct 2021 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:27 AM IST
सार
करीब दो साल पहले जलकल परिसर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू कराया गया था। 38.32 करोड़ रुपये की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग में व्यावसायिक कांप्लेक्स भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के गोलघर के पास बनी शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग में आज से वाहन पार्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इसका उद्घाटन कर दिया है। वहीं, जीडीए ने पांच नवंबर तक कोई शुल्क नहीं वसूल करने का एलान किया है। माना जा रहा है कि इस पार्किंग के बनने से गोलघर और आसपास के इलाके में जाम से काफी राहत मिलेगी।
करीब दो साल पहले जलकल परिसर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू कराया गया था। 38.32 करोड़ रुपये की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग में व्यावसायिक कांप्लेक्स भी बनाया जा रहा है। इससे होने वाली आय से पार्किंग का रख-रखाव होगा। पहले पार्किंग की योजना में कांप्लेक्स शामिल नहीं था। भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल पर व्यावसायिक कांप्लेक्स बनेगा।
इसके लिए शासन से बजट मंजूर हो चुका है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। तीसरे, चौथे और पांचवें तल व टेरिस पर पार्किंग रहेगी। दूसरे तल के कुछ हिस्से में भी पार्किंग की व्यवस्था है। भविष्य में बेसमेंट में भी पार्किंग हो सकेगी। पार्किंग के शुभारंभ मौके पर महापौर सीताराम जायसवाल, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआईजी जे. रविंद्र गौड़, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह, जीडीए के मुख्य अभियंता पीपी सिंह, इंद्रजीत सिंह, यशवंत सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
305 चार पहिया, 300 दो पहिया गाड़ियां हो सकेंगी पार्क
जीडीए के मुताबिक मल्टीलेवल पार्किंग में 305 चार पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। करीब 300 दो पहिया वाहन भी खड़े किए जा सकेंगे। बेसमेंट में 97, भूतल पर आठ, प्रथम तल पर तीन, द्वितीय तल पर 32, तीसरे और चौथे तल पर 64-64 तथा छत पर 37 चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग के शुरू होने से गोलघर में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। गोलघर के व्यापारी अपने वाहन अपनी दुकानों के सामने लगाते हैं। खरीदारी करने वाले भी गाड़ियां सड़क पर पार्क करते हैं, जिससे दोनों तरफ की एक-एक लेन व्यस्त हो जाती है और जाम लग जाता है।

मुख्यमंत्री ने पार्किंग का किया निरीक्षण, जीडीए की प्रशंसा की
मुख्यमंत्री योगी ने मल्टीलेवल पार्किंग का फीता काटकर शुभारंभ करने के साथ ही पार्किंग का निरीक्षण भी किया। सीएम काम से संतुष्ट दिखे और समय से निर्माण पूरा कराने के लिए जीडीए की प्रशंसा भी की। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने उन्हें पार्किंग में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि सोमवार यानी आज से गोरखपुर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग आमजन के लिए खुला जाएगी। पांच नवंबर तक गाड़ी पार्क करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके बाद शुल्क लगेगा, जिसका निर्धारण जल्द हो जाएगा। पार्किंग में करीब 300 चार पहिया और इतने ही दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। जल्द ही प्रस्तावित व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी। लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से मल्टीलेवल पार्किंग में सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
गाड़ी से मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस पर पहुंचे मुख्यमंत्री
फीता काटकर मल्टीलेवल पार्किंग के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाड़ी में बैठकर सीधे पार्किंग की टेरिस (छत) पर पहुंचे और उतरकर वहां पार्किंग की व्यवस्था देखी। उनके साथ दो और वाहन थे। टेरिस के बाद मुख्यमंत्री ने चतुर्थ तल पर भी पैदल भ्रमण कर पार्किंग का जायजा लिया। वहां से वाहन पर बैठकर वह नीचे आए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने एवं उपभोक्ताओं व व्यापारियों के वाहन सुरक्षित करने के लिए इस पार्किंग का निर्माण किया गया है। लोग यहां गाड़ी खड़ी कर आराम से खरीदारी कर सकेंगे। जीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यापार मंडल से बातचीत कर एक निश्चित रकम लेकर महीने का पास बनाया जाए और उनकी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी सपना है कि हर शहर सुंदर हो। स्मार्ट सिटी के तहत इस पार्किंग का निर्माण किया गया है।
गोलघर व्यापार मंडल ने जताया आभार
गोलघर व्यापार मंडल की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर मल्टीलेवल पार्किंग के लिए आभार जताया गया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी गाड़ियां तो पार्किंग में खड़ी करें ही, ग्राहकों से भी अपील करें। इस दौरान गोलघर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल , उपाध्यक्ष दिलीप टेकड़ीवाल, कोषाध्यक्ष जहुरुल्लाह, संगठन मंत्री रवींद्र मौर्य, सुरेश वालानी आदि उपस्थित रहे।