{"_id":"602694a007a7166d1051aeaa","slug":"cm-yogi-adityanath-inaugurated-digital-measles-virtual","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने डिजिटल खसरे का किया वर्चुअल लोकार्पण, जानिए इसके फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने डिजिटल खसरे का किया वर्चुअल लोकार्पण, जानिए इसके फायदे
Fri, 12 Feb 2021 08:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Feb 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल खसरे का वर्चुअल लोकार्पण करते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में अब 21 स्तंभों के ऑफलाइन खसरे की जगह 46 स्तंभों के नए और ऑनलाइन डिजिटल खसरे जारी किए जाएंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के 11 जनपदों में ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) के वर्चुअल डिजिटल वितरण के साथ ही डिजिटल खसरा वितरण का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि ऑनलाइन खसरा में गाटे, फसल, सिंचाई के साधन, दैवीय आपदा व कृषि अपशिष्ट निस्तारण, वृक्षों, गैर कृषिक भूमि, लीज, दो फसली क्षेत्रफल व अकृषित भूमि का विवरण तथा विशेष विवरण अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
तहसीलदार सदर डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि सभी लेखपालों को प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व में ही लैपटॉप व मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस ऑनलाइन खसरे को फील्ड में ही भरा जा सकता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन खसरा होने के कारण प्रत्येक स्तर से इसका पर्यवेक्षण किया जा सकेगा, जिससें अभिलेखों में शुद्धता व पारदर्शिता आएगी। डिजिटल खसरे के लिए राजस्व परिषद द्वारा साफ्टवेयर द्वारा तैयार किया गया है। कार्यक्रम में जिले के अफसर भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
जिले के सात गांवों में वितरित हो चुका है घरौनी
सदर तहसीलदार डॉ संजीव दीक्षित ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत सदर तहसील के सात गांव पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चयनित हुए थ। इन गांवों के 1187 लोगों को 11 अक्तूबर 2020 को घरौनी भी वितरित की जा चुकी है। अब इस योजना के तहत जिले के सभी गांवों में घरौनी तैयार करने का काम होगा। इसके लिए ड्रोन से सर्वे करने वाली टीम 25 फरवरी के बाद गोरखपुर आएगी।