फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath happy in inauguration and foundation laying program in Gorakhpur

CM Yogi Adityanath Visit: इस बार बदले-बदले से नजर आए मुख्यमंत्री योगी, मेयर की तारीफ में बोले- 'खुशकिस्मत हैं आप'

Wed, 14 Jul 2021 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jul 2021 10:51 AM IST
सार

लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के अलावा अधिकारियों के साथ बैठक में दिखे खुशमिजाज।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath happy in inauguration and foundation laying program in Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मेयर सीताराम जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ इस बार काफी बदले-बदले से नजर आए। नगर निगम की ओर से गोरखपुर क्लब में आयोजित लोर्काण व शिलान्यास कार्यक्रम में वह काफी खुशमिजाज दिखे, तो शाम के वक्त अधिकारियों के साथ बैठक में पुराने दिनों की यादों को ताजा करते नजर आए। उनके इस बदले अंदाज को हर किसी ने नोटिस किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के बादल गोरखपुर आए मुख्यमंत्री के चेहरे पर सुकून साफ नजर आया। गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वह पुराने दिनों की तरह मेयर सीताराम जायसवाल और प्रमुख व्यवसायी जवाहर कसौधन के नाम का जिक्र करते हुए चुटकी ली।
विज्ञापन


मेयर से उन्होंने कहा कि आप बहुत खुशकिस्मत हैं कि आपके कार्यकाल में नगर निगम सदन का निर्माण हो रहा है। 100 साल बाद कोई भी व्यक्ति जब इसकी चर्चा करेगा तो मेयर सीताराम जायसवाल के नाम का जिक्र आएगा, लेकिन जवाहर कसौधन आपकी तरह खुशकिस्मत नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शाम के वक्त सीएम जब प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे तब भी काफी खुश नजर आए। माहौल में वैसा तनाव नहीं था, जैसा पिछली बैठकों में देखा गया था। 


मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कई पुरानी बातों को साझा किया। कुछ अधिकारियों ने बताया कि पिछला बार के बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था को लेकर काफी नाराज थे। लेकिन इस बार बहुत सामान्य ढंग से अधिकारियों से बातचीत करते रहे। उनके चेहरे पर एक तरह की संतुष्टी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed