{"_id":"5ff196be92cbc5686303cfe9","slug":"cm-yogi-adityanath-grieve-on-death-of-people-in-ghaziabad-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने गाजियाबाद हादसे में लोगों की मृत्यु पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने गाजियाबाद हादसे में लोगों की मृत्यु पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
Sun, 03 Jan 2021 03:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 03 Jan 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ(file)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में दस लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त, मेरठ एवं एडीजी मेरठ जोन को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
गौरतलब है कि गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे करीब 40 लोग दब गए। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।