फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi adityanath gorakhpur rally live updates, yogi adityanath rally update, bjp rally live

गोरखपुर रैली में CM योगी बोले- दुशासन की भूमिका में विपक्ष, देश का चीरहरण करने पर आमादा

Sun, 19 Jan 2020 09:43 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 19 Jan 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath gorakhpur rally live updates, yogi adityanath rally update, bjp rally live
एमपी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में गोरखपुर में हुई रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार तरीके से हमला बोला।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष दुशासन की भूमिका में है। वह झूठ बोलकर और भ्रम फैलाकर देश का चीरहरण करने जैसा काम कर रहा है। अब मौन रहने से काम नहीं चलेगा। सबको मुखर होकर सामने आना होगा। एक-एक व्यक्ति को बताना होगा कि नए कानून पर विपक्ष की भूमिका गैर जिम्मेदाराना है। दुष्प्रचार करके दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


सीएए के समर्थन में रविवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज खेद मैदान में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों की क्षेत्रीय रैली हुई। खचाखच भरे मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वामपंथ का एक सिद्धांत झूठ है। वे एक झूठ को 100 बार बोलते हैं ताकि उसे सच मान लिया जाए। इस चक्कर में जनता ने वामपंथियों को दफन कर दिया। इसके बावजूद कांग्रेस और सपा के समझ में नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रवि किशन का संबोधन शुरू

cm yogi adityanath gorakhpur rally live updates, yogi adityanath rally update, bjp rally live
रैली को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आगे कहते हैं कि विपक्षी  दलों के नेताओं ने वामपंथी सोच को अपना लिया है। फाइनेंस करके उपद्रव कराया गया। कांग्रेस को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता है। उसका राष्टï्रहित से कोई लेना देना नहीं है।। अब बच्चों और महिलाओं को ढाल बनाकर आंदोलन कराया जा रहा है। यह कृत्य शर्मनाक है। ये ऐसे लोग हैं, जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती है।

देश का भला नहीं चाहते हैं। पाकिस्तान जैसी भाषा बोलते हैं। नए कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। यह कानून नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। किसी भारतीय की नागरिकता नहीं जाने वाली है। इस कानून से सिर्फ घुसपैठियों को डरना चाहिए, जो कि भारत में शरणार्थी के रूप में रहकर आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देते हैं।

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। मत, मजहब देखकर किसी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में भेदभाव वाला कानून बनाने का सवाल ही नहीं उठता है।    


पोस्टकार्ड लिखकर जताएं प्रधानमंत्री का आभार, समर्थन दें

cm yogi adityanath gorakhpur rally live updates, yogi adityanath rally update, bjp rally live
जनसभा में मंचासीन सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
रैली में आए लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की और कहा कि आप सब सीएए के समर्थन में पोस्ट कार्ड लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजें। उनका आभार जताते हुए बताएं कि यह कानून देश, समाजहित में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले पांच साल का कार्यकाल देश के विकास, गरीब और वंचितों को सशक्त बनाने का था। दूसरे कार्यकाल में जन आकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं। पहले तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया, फिर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को खत्म करके एक भारत श्रेष्ठï भारत का सपना सकार कर दिया।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। जल्द ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। केंद्र सरकार ट्रस्ट गठन का काम कर रही है। जब फैसला आया था तो कहा गया था कि खून की नदियां बहेंगी। क्या ऐसा हुआ। मैंने, पहले ही कहा था कि एक मच्छर तक नहीं मरेगा। चौथी जन आकांक्षा नागरिकता संशोधन कानून है, जिसे मोदी सरकार ने पूरा कर दिया है।

कश्मीरी पंडितों का दर्द नहीं दिखा

cm yogi adityanath gorakhpur rally live updates, yogi adityanath rally update, bjp rally live
जनसभा को संबोधित करते रवि किशन, सीएम योगी व स्वतंत्र देव सिंह।। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों का दर्द नहीं दिखता है। रविवार को ३०वीं वर्षगांठ थी। अगर अनुच्छेद ३७० और ३५ए नहीं होता तो कश्मीरी पंडितों को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है। अब एक एक भारत, श्रेष्ठï भारत का सपना साकार हो गया है। अब पत्थरबाज और आतंकवादी गायब हो गए हैं।

पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया में घूमता फिर रहा है, फिर भी किसी का समर्थन नहीं मिल रहा है। सेना का जोश देखिए। सेना कह रही है कि छूट मिले तो पाक अधिकृत कश्मीर भारत का होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ था, तब भारत में तीन करोड़ मुसलमान थे। अब मुसलमानों की यह संख्या बढ़कर २१ करोड़ हो गई है। पाकिस्तान में २१ फीसदी अल्पसंख्यक थे, जो सिमटकर एक फीसदी पर आ गए हैं। आप सबने देखा होगा कि ननकाना साहिब में क्या हुआ। कीर्तन के दौरान पत्थरबाजी की गई। एक सिख युवक की हत्या भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed