फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath given 18.50 crore compensation on 220 people for Mohaddipur-Jungle Kauria Fourlane Construction

गोरखपुर में विकास ने पकड़ी रफ्तार, फोरलेन के निर्माण में आई तेजी, 220 लोगों को मिला 18.50 करोड़ मुआवजा

Thu, 28 May 2020 10:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 May 2020 10:36 AM IST
सार

  • मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण में आई तेजी
  • शासन की तरफ से 69 करोड़ रुपये की मिली थी स्वीकृत

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath given 18.50 crore compensation on 220 people for Mohaddipur-Jungle Kauria Fourlane Construction
Gorakhnath Road - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन के निर्माण में तेजी आने के साथ ही प्रभावित लोगों में मुआवजा वितरित करने में भी अब तेजी आई है। बुधवार तक 220 लोगों को 18.50 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जा चुका है। इस मद में शासन की तरफ से 69 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन


वर्तमान में मंदिर क्षेत्र के आसपास की दुकानों व मकानों को तोड़ा जा रहा है। बुधवार को भी यह सिलसिला जा रहा। छोटी-बड़ी करीब डेढ़ सौ दुकानें तोड़ी जानी हैं। इनमें 118 दुकानों के निर्माण पर जो खर्च आया है उसके एवज में 1.37 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि मुआवजा बांटने का काम तेजी से चल रहा है। फोरलेन की जद में आ रही जमीन, मकान पर जिनका भौमिक आधार है, उनसे तो रजिस्ट्री कराकर तत्काल मुआवजा देने की कार्रवाई चल रही है मगर जिनकी संपत्ति जमींदारी क्षेत्र या सरकारी जमीन आदि पर है, उसकी जांच की कार्रवाई चल रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही ऐसे लोगों को मुआवजा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed