{"_id":"5f1128a78d93a838c349b981","slug":"cm-yogi-adityanath-dream-project-ignored-in-rto-office-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ दफ्तर में दम तोड़ रहा सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट, पैरों से कुचले जा रहे हैं पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ दफ्तर में दम तोड़ रहा सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट, पैरों से कुचले जा रहे हैं पौधे
Fri, 17 Jul 2020 09:57 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:57 AM IST
सार
- पैरों से कुचले जा रहे हैं कार्यालय के बरामदे में पड़े सैकड़ों पौधे
- पौधों की कोई अफसर नहीं ले रहा है कोई सुधि
विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर के बरामदे में पड़े पौधे। ( पौधा लगाते सीएम योगी की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत पांच जुलाई को पूरे प्रदेश में एक साथ पौधरोपण किया गया। अभियान के लिए जिले में वन विभाग से मंगाए गए पौधों को संभागीय परिवहन कार्यालय में अफसरों की नाक के नीचे पैरों तले रौंदा जा रहा है लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन
इन पौधों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। यहां पौधरोपण सिर्फ खानापूर्ति के लिए हुआ। कुछ पौधे रोपे गए। फोटो खिंचवाया गया और फिर बाकी पौधों को सूखने और आने-जाने वालों के पैरों तले कुचलने के लिए कार्यालय में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पांच जुलाई को पूरे प्रदेश में 25 करोड़ एवं गोरखपुर मंडल में एक करोड़ 17 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। आरटीओ कार्यालय परिसर में पौधरोपण के लिए वन विभाग से 15 सौ पौधे मंगाए गए थे। पांच जुलाई के दिन आरटीओ के साथ अन्य अधिकारियों ने कुछ पौधे रोपे और फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
उसके बाद बाकी पौधों का क्या होगा, इसके बारे में उन्होंने सोचा ही नहीं। जो पौधे नहीं लगे उसे कार्यालय परिसर के बरामदे में सूखने और पैरों तले रौंदने के लिए छोड़ दिया गया जबकि कार्यालय के सभी अधिकारियों के चेंबर इसी भवन में हैं। लेकिन किसी अफसर ने इन पौधों की सुधि नहीं ली।
आरटीओ प्रशासन भीमसेन सिंह ने बताया कि पौधरोपण अभियान के लिए परिसर में लगाने को वन विभाग से 15 सौ पौधे मंगाए गए थे। एक हजार पौधे रोपे गए हैं और 500 पौधों को नर्सरी में रखवा दिया गया है। सभी पौधों को कुछ दिनों में लगवाया जाएगा।