फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi adityanath distribute Relief materials for flood victims in Pali

राहत सामग्री वितरण के दौरान सीएम योगी ने की घोषणा, कहा- बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का जल्द मिलेगा मुआवजा

Tue, 11 Aug 2020 06:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Aug 2020 06:09 PM IST
सार

  • पाली में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण के दौरान सीएम ने की घोषणा
  • कहा- राहत सामग्री में अब पांच लीटर मिट्टी का तेल भी मिलेगा

विज्ञापन
CM yogi adityanath distribute Relief materials for flood victims in Pali
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : आनंद चौधरी।

विस्तार

कोरोना संकट के बीच बाढ़ की त्रासदी भी झेल रहे पीड़ितों को ढाढ़स बंधाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुख और दुख जीवन के दो अभिन्न पहलू हैं। इस दोहरे संकट के बीच सरकार पूरी तरह पीड़ितों के साथ है। उनके दुख में सहभागी बनने के लिए ही वह उनके बीच आए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने भरोसा दिलाया किया पीड़ित परिवारों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। राहत सामग्री में पांच लीटर मिट्टी का तेल भी दिया जाएगा। बाढ़ का पानी खत्म होते ही खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर जल्द मुआवजा भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को पाली ब्लाक के प्यारी देवी डिग्री कॉलेज परिसर में बाढ़ प्रभावित गांवों चड़राव, माठ, विरार और कोहारभार के पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपदा में किसी की मौत होने पर चार लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। सर्पदंश से मौत पर भी यह मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय से लिए गए निर्णय और साथ ही साथ जनता के सहयोग से उत्तर प्रदेश, वैश्विक महामारी के इस दौर में भी दुनिया में बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना के साथ बाढ़ का भी सामना करना है।

प्रदेश सरकार, हर पीड़ित को सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। मंत्रीमण्डल के सभी सहयोगी अलग- अलग जनपदों में जा कर जनता को राहत दिलाने का काम कर रहे है। प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी पीड़ित परेशान या निराश नहीं होना चाहिए। सभी को समय से राहत सामग्री समेत दूसरी अन्य सुविधाएं मिलें।

जन्माष्टमी की दी बधाई, कहा विपत्ति में धैर्य न खोयें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन विपत्ति में धैर्य न खोने और मजबूती से हर चुनौती का सामना करने का साहस प्रदान करता है। ऐसे में कोरोना संकट के बीच बाढ़ जैसी त्रासदी का भी सामना कर रहे पीड़ित परिवारों को भी धैर्य का परिचय देना होगा।

व्यापक परीक्षण हो रहा फिर भी सावधानी जरूरी
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कोरोना वारियर्स को भी नमन करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को उन्होंने मजबूती से लड़ते हुए आम जन को बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने चलोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बहुत सारे साथी जिन्होंने कोरोना से लड़ते हुए अपनी जान दे दी, उन्होंने प्रेरणा दी है कि दो गज की दूरी और मास्क जरूरी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 85 फीसदी मामले ऐसे हैं जिनमें लक्षण नहीं दिखते।

यूपी में एक लाख टेस्ट प्रतिदिन कराए जा रहे हैं। प्रदेश की आबादी 24 करोड़ है। ऐसे में व्यापक परीक्षण के बीच भी सावधानी जरूरी है। उम्र दराज लोग बहुत जरूरी हो तो ही घरों से बाहर निकलें। 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घरों में ही रखें। संदेह होने पर हर कोई कोरोना की जांच कराए। संक्रमण को छिपाने पर घर, गांव के लोग भी प्रभावित होंगे।

 

2017 से 90 फीसदी कम हुई इंसेफेलाइटिस से मौंते

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के साथ ही मस्तिष्क ज्वर, जेई, एईएस, डेंगू, मलेरिया के खिलाफ मुहीम छेड़ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया गया है। जेई-एईएस से मध्य जुलाई से नवम्बर तक 1200 मौते होती थी लेकिन 2017 से अब तक मौत के इन आंकड़ों में 90 फीसदी कमी आई है। जनता का भी सहयोग मिल रहा है। इस बार आधे मरीज और आधी मौतें हुई हैं।

... और गश खाकर गिर पड़े एडीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के ठीक पहले कार्यक्रम स्थल पर अचानक एडीएम प्रशासन चतुभुर्जी गुप्ता गश खाकर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें पास में एक तख्त पर लिटाया गया और प्रारंभिक उपचार के बाद डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया। बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत की वजह से वह अचानक बेहोश हो गए।

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर हुआ सैनिटाइज
कार्यक्रम के दौरान ही पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को पूरी तरह सैनिटाइज किया। इसी तरह उनके कार्यक्रम स्थल की भी सुबह से लेकर समापन तक कई बार सैनिटाइज किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed