फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.

Diwali 2024: वनटांगिया गांव में CM ने मनाई दीपावली, बोले- 'समाज को बांटने वालों में रावण-दुर्योधन का डीएनए'

Thu, 31 Oct 2024 03:11 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 03:11 PM IST
सार

वनटांगिया गांव में सीएम योगी की दीपावली : श्री अयोध्याधाम में बुधवार को दीपोत्सव का नया विश्व कीर्तिमान रचने के बाद गुरुवार पूर्वाह्न वनटांगिया गांव तिकोनिया नंबर तीन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए 185 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.
सीएम योगी ने वनटांगिया गांव में दीपावली मनाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के साथ दीपावली मनाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। वनग्राम में आयोजित दीपोत्सव में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सामाजिक एकरुपता का मंत्र देते हुए जाति, क्षेत्र, भाषा आदि के नाम पर समाज को बांटने वाले लोगों पर करारा प्रहार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई जाति के नाम पर बांट रहा है, कोई क्षेत्र के नाम पर बांट रहा है, कोई भाषा के नाम पर बांट रहा है, कोई अव्यवस्था पैदा करने का काम कर रहा है। बांटने वाले इन तत्वों में रावण और दुर्योधन का डीएनए काम कर रहा है। जो काम त्रेतायुग में रावण ने किया, वही काम बांटने वाले कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.
सीएम योगी ने वनटांगिया गांव में दीपावली मनाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्री अयोध्याधाम में बुधवार को दीपोत्सव का नया विश्व कीर्तिमान रचने के बाद गुरुवार पूर्वाह्न वनटांगिया गांव तिकोनिया नंबर तीन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए 185 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम सभी को बांटने वाली ताकतों से सतर्क होकर एकजुट रहना होगा। अगर ऐसी ताकतों के धोखे में आकर उन्हें मौका दे दिया तो ये फिर वही काम करेंगे।

गुंडागर्दी का, अराजकता, दंगा कराने का। ये कहीं ताड़का को भेजेंगे, कहीं खर दूषण को भेजेंगे। कहीं चण्ड-मुण्ड को लेकर जाएंगे, अव्यवस्था पैदा करेंगे। बेटी-बहन की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेंगे। कहीं गरीब की जमीन कब्जा करेंगे। कहीं व्यापारी का अपहरण करेंगे। कहीं राह चलते किसी राहगीर को गोली मारेंगे। कहीं पर्व और त्योहार के पहले दंगा भड़काएंगे। यही तो ये लोग करते थे, 2017 के पहले।

CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.
सीएम योगी ने वनटांगिया गांव में दीपावली मनाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का होगा राम नाम सत्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऐसे तत्व जानते हैं कि जो सुरक्षा में सेंध लगाएगा वह राम नाम सत्य की ओर चला जाएगा। अब कोई जबरन कानून हाथ को लेगा तो उसे मालूम है कि कानून उसको फांसी के फंदे तक लेकर चला जाएगा। कोई राह में किसी बहन-बेटी की इज्ज़त से खिलवाड़ करेगा तो उसे पता है कि यह रास्ता उसे दुर्योधन और दुशासन की गति प्रदान कर देगा। कोई दंगा कराकर पर्व और त्योहारों में खलल डालने का काम करेगा तो उसे भी अंजाम पता है।

सुरक्षित माहौल , समृद्धि की गारंटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार ने सबको बिना भेदभाव सुरक्षा, सम्मान, विकास और समृद्धि की गारंटी दे रखी है। सुरक्षित माहौल में ही समृद्धि आती है। सुरक्षित माहौल में ही उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.
सीएम योगी वनटांगिया गांव के बच्चों को चॉकलेटे देते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दीपोत्सव से होती है रामराज्य की स्थापना
सीएम योगी ने अयोध्या में बुधवार को आयोजित भव्य और दिव्य दीपोत्सव की भावपूर्ण चर्चा करते हुए कहा कि राक्षसराज का अंत कर प्रभु श्रीराम जब 14 वर्ष बाद अयोध्या आए तो दीपावली मनाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी दीपोत्सव कार्यक्रम होता है तो उसका प्रतिफल होता है रामराज्य की स्थापना होती है।

रामराज्य वह होता है जहां शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिलता है। न जाति, न भाषा, न क्षेत्र, न अगड़ा, न पिछड़ा, न छुआछूत-अश्पृश्यता का विभेद होता। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं। यही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दस वर्षों से लगातार भाजपा की सरकार कर रही है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में राशन, मकान, आयुष्मान, रसोई गैस समेत सभी योजनाओं का लाभ लोगों को बिना भेदभाव मिल रहा। विकास, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी। यही तो रामराज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामलला के अपने मंदिर में प्रतिष्ठित न होने से पिछले 500 वर्षों से रामराज्य की संकल्पना अधूरी थी। अयोध्या सुनी थी। अयोध्या की पहचान जिस प्रभु राम से थी, वह ही वहां नहीं थे।

CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.
निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यह वर्ष विशेष, अद्भुत और अलौकिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु रामलला इस वर्ष अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। यह वर्ष विशेष है, अद्भुत है, अलौकिक है और दुनिया को अचंभित करने वाला है। हम सबके जीवन में भी कुछ अद्भुत होने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार विकास और विरासत के संरक्षण के संकल्प को सिद्धि में परिवर्तित कर रही हैं। रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण होना विरासत के संरक्षण और विकास के समन्वित संकल्प की परिणति है।

सनातन धर्म और भारत एक-दूसरे के पूरक
सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म और भारत एक-दूसरे के पूरक हैं। सनातन धर्म मजबूत होगा तो भारत मजबूत होगा और जब भारत मजबूत होगा तो सनातन धर्म मजबूत होगा। अगर इनमें से कोई एक भी कमजोर होता है तो मानकर चलिए दोनों कमजोर होते हैं।

उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन जब सफल नहीं हो पा रहे हैं तो देश के अंदर विभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। अफवाह पैदा करने का काम कर रहे हैं। गाली गलौज पर उतर रहे हैं। पर, जैसे को तैसा जवाब देना ही पड़ेगा। उन्होंने हनुमान जी द्वारा लंका दहन करने के प्रसंग का रोचक अंदाज में उल्लेख करते हुए कहा कि आपलोग बजरंग बली बनिए।

CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.
सीएम योगी ने वनटांगिया गांव में दीपावली मनाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रामभक्त ही हो सकता है सच्चा राष्ट्रभक्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अराजक और विभेदकारी तत्वों को बजरंगबली की तर्ज पर जवाब देने के लिए तत्पर होने को प्रेरित करते हुए कहा कि आदर्श राष्ट्रभक्त बनिए। उन्होंने कहा कि एक रामभक्त ही सच्चा राष्ट्रभक्त हो सकता है। सच्चा राष्ट्रभक्त दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देता है। जो देश का दुश्मन है वह हमारा दुश्मन है। देश का दुश्मन कभी हमारा मित्र नहीं हो सकता।

वनटांगियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वनटांगियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण था ताकि समाज और देश विरोधी इन्हें भटकाने में सफल न होने पाएं। उन्होंने कहा कि वह वनटांगियों के आंदोलन में भी सहभागी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात साल पहले इस वनटांगिया गांव में एक भी पक्का मकान नहीं था जबकि आज एक भी कच्चा मकान नहीं है।

CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.
सीएम योगी ने अन्नप्रासन कराया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उन्होंने बताया कि यहां 770 पक्के मकान बनाए गए हैं, 800 से अधिक लोगों के राशन कार्ड बने हैं, चार हजार लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। 113 को वृद्धा पेंशन, 66 को निराश्रित पेंशन, 25 को दिव्यांगजन पेंशन और 12 बालिकाओं को सीएम कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित किया गया है।

हर घर शौचालय है तो गांव में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल भी। एनआरएलएम के तहत यहां 38 महिला समूहों का गठन हुआ है और 882 लोगों के मनरेगा जॉब कार्ड भी बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव घोषित किया गया ताकि खुशहाली लाई जा सके।

हर व्यक्ति के घर जले दीप, करें मदद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के उन लोगों की मदद अवश्य करें जो किन्ही कारणों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि यह कोशिश होनी चाहिए कि कोई भी व्यक्ति पर्व के उल्लास से वंचित न रहे। हमारा प्रयास होना चाहिए दिवाली में कि हर घर में दीप जले और हर व्यक्ति तक मिठाई भी पहुंचे।
 

CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.
सीएम योगी बच्ची को गोद में लेकर दुलार करते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पहले तलवार के बीच मनाए जाते थे त्योहार, अब प्रेम और व्यवहार से : डॉ. संजय निषाद
इस अवसर पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पूर्व की सरकारों में त्योहार तलवार के बीच मनाए जाते थे, अब योगी आदित्यनाथ की सरकार में शांति, प्रेम और व्यवहार से मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में भगवान राम ने निषादराज को गले लगाकर सम्मान दिया था

आज श्रृंगवेरपुर में निषादराज की विशाल मूर्ति बनवाने समेत अनेक कार्यों से वही सम्मान सीएम योगी दे रहे हैं। डॉ. संजय निषाद ने कहा कि एक दौर वह भी था जब पूर्व की सरकारें वनटांगिया लोगों द्वारा अधिकार मांगने पर गोली चलवाती थी और आज सीएम योगी ने राम नाम की गोली देकर उन्हें अधिकार सम्पन्न बना दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार त्रेतायुग में सभी लोग बिना भेदभाव एकसाथ रहते थे, वैसा ही शासन सीएम योगी भी बना रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. निषाद ने कहा कि वह सीएम योगी को और शक्ति देने के लिए हमेशा तैयार हैं।

CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.
सीएम योगी ने वनटांगिया गांव में दीपावली मनाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीएम योगी के हृदय में रहते हैं वनटांगिया लोग : रविकिशन
कार्यक्रम में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि वनटांगिया लोग महाराज (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के हृदय में रहते हैं। मुख्यमंत्री वनटांगिया लोगों से तबसे जुड़े हैं, जब इन वनवासियों को कोई पूछता नहीं था। वास्तव में वनटांगिया लोग बहुत भाग्यशाली हैं जो ऐसे व्यक्तित्व के साथ दीपावली मनाते हैं, जिन्हें देखने के लिए पूरे देश के लोग लालायित रहते हैं।

रविकिशन ने कहा कि वनटांगिया लोगों के बीच सीएम योगी कभी खाली हाथ नहीं आते। उन्होंने वनग्रामों के विकास के लिए खजाना खोल दिया है।

CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.
सीएम योगी ने वनटांगिया गांव में दीपावली मनाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया सीएम ने
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव और लोकार्पण समारोह के मंच से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के लाभार्थियों को स्मार्टफोन, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी व प्रमाण पत्र, आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग के लाभार्थी को स्वीकृति पत्र,  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को 450 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। इन सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने दीपावली का उपहार भी दिया।


 

CM Yogi Adityanath celebrated Diwali festival in Vantangiya village, organized Annaprasan for children.
निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वनटांगिया दीपोत्सव में स्वागत संबोधन गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह सिंह और पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल, खजनी के विधायक श्रीराम चौहान, चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, चौरीचौरा के विधायक सरवन निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, चरगांवा की ब्लाक प्रमुख वंदना सिंह, रणविजय सिंह मुन्ना, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, वनटांगिया मुखिया रामगणेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed