फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi adityanath addressing people in Gorakhpur

वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा भारत, आंतरिक सुरक्षा हुई मजबूत: सीएम योगी

Thu, 17 Sep 2020 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Sep 2020 07:06 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया
  • गोरखनाथ मंदिर के यात्री सभागार में 110 दिव्यांगों को उपकरण दिया

विज्ञापन
cm yogi adityanath addressing people in Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में दिव्यांगों के उपकरण वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री की वजह से ही भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है। दुनिया के ज्यादातर देश भारत से अच्छे रिश्तों के पक्ष में हैं। भारत को आर्थिक महाशक्ति की पहचान मिल चुकी है। यह एक भारत-श्रेष्ठ भारत का नया रूप है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ये बातें सेवा सप्ताह के रूप में मनाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। गोरखनाथ मंदिर के यात्री भवन सभागार मे 110 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, स्मार्ट केन, हियरिंग एड और एमआर किट दिया।
विज्ञापन


कहा कि दिव्यांगों को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं विकास की मुख्य धारा से जुड़ी हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान व उज्जवला योजना ने आम जनता की जिंदगी में बड़े बदलाव किए हैं। नारी की गरिमा व उनका सम्मान बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह वर्षों में जनकल्याण हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि छह वर्षों के कार्यकाल में सामाजिक, आर्थिक, न्याय, प्रतिष्ठा और लोक कल्याण का कामकाज हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तीन करोड़, सौभाग्य योजना का चार करोड़, उज्ज्वला योजना का आठ करोड़, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 12 करोड़, मुद्रा योजना का 23 करोड़, जनधन योजना का 36 करोड़ और आयुष्मान भारत योजना का लाभ 50 करोड़ लोगों को मिल चुका है।

इन योजनाओं ने गांव और गरीब के कल्याण, विकास को सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचांई योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री ने स्किल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने  काम किया है। युवाओं को आत्म निर्भर  बनाने की मुहिम चल रही है।

योग परंपरा के साथ जुड़कर गौरव की अनुभूति कर रहे हैं 200 देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व योग दिवस, प्रयागराज कुंभ के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री के प्रयासों का परिणाम है कि दुनिया के लगभग 200 देश भारत की महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक योग परंपरा के साथ जुड़कर गौरव की अनुभूति कर रहे हैं।

प्रयागराज में संपन्न हुए कुंभ को यूनेस्को ने मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्वीकार कर भारत के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाया है। यह यूपी का सौभाग्य है कि देश के लोकतंत्र के मंदिर संसद में काशी का प्रतिनिधित्व देश के प्रधानमंत्री कर रहे हैं। काशी में मां गंगा की निर्मलता और अविरलता प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को स्पष्ट करती है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, संगीता यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed