{"_id":"648dfc8f50788b17a80cb31e","slug":"cm-will-gift-development-works-worth-rs-2604-crore-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-211087-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 2,604 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 2,604 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम
विज्ञापन
20 जून को महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित जनसभा में होगा शिलान्यास व लोकार्पण
गांव-गांव पेयजल की सर्वाधिक परियोजनाओं का मिलेगा उपहार
बरसात से पूर्व बाढ़ बचाव की कई परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जून को महंत दिग्विजय नाथ पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जिले में 2,604 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 727 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
सीएम इसके अलावा 2427.63 करोड़ रुपये के 692 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 176.83 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। जिन परियोजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री देंगे उससे जल निगम (ग्रामीण) गांव-गांव नल से पेयजल पहुंचाएगा। इसके साथ ही वह बरसात से पूर्व बाढ़ बचाव की कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री जिन परियाेजनाओं का शिलान्यास करेंगे उसमें जल निगम (ग्रामीण) की 623 परियोजनाएं हैं। पेयजल के इन प्रोजेक्ट्स पर 2427 करोड़ 63 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे। पेयजल की इन परियोजनाओं का लाभ जनपद के ग्रामीण इलाकों को आच्छादित करने वाली पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा, कैम्पियरगंज, बांसगांव, खजनी, चिल्लूपार, सहजनवां विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
विज्ञापन
जिले के 623 गांवों में पेयजल के लिए इन परियोजनाओं की लागत करीब दो करोड़ से लेकर करीब आठ करोड़ रुपये की है। इसके अलावा सीएम के हाथों जिन 35 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण होना है उनमें बाढ़ खंड, ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड-2 द्वारा कराए गए राप्ती, घाघरा, रोहिन व गुर्रा नदी से संबंधित बाढ़ बचाव के कार्य सर्वाधिक (24) हैं। इन 24 परियोजनाओं पर 105 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत आई है।
इन प्रमुख विकास कार्यों का भी होगा लोकार्पण
संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर में विद्यालय भवन व आवासीय भवन : लागत चार करोड़ 68 लाख
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चरगांवा (नार्मल परिसर) में छात्रावास : लागत एक करोड़ 77 लाख
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पाली में छात्रावास : लागत एक करोड़ 77 लाख
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पिपरौली में छात्रावास : लागत एक करोड़ 77 लाख
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रावास का जीर्णोद्धार : लागत चार करोड़ 63 लाख
गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम (पैवेलियन) का निर्माण : लागत चार करोड़ 84 लाख
-- -
19 की शाम को आएंगे सीएम योगी
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून की शाम को आएंगे और 20 जून को भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। 20 को ही वह एक कार्यक्रम में भाग लेने बलिया जा सकते हैं फिर रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में ही करेंगे। 21 की सुबह गोरखनाथ मंदिर में चल रहे योग शिविर में भाग लेंगे। 21 को जनता दर्शन का कार्यक्रम नहीं होगा। ब्यूरो
-- -- -- --
जनसभा कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे सीएम योगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से 20 जून को लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। वे महंत दिग्विजयनाथ पार्क में सदर लोकसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर तैयारी कर ली है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकसभा चुनाव का आगाज मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद से करेंगे। जनसभा में वह भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को एनेक्सी भवन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद रवि किशन शुक्ल, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक करके रणनीति तय की। बैठक की प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने रखी। संचालन महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय और आभार डॉ. आरडी सिंह ने व्यक्त किया। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, निरंकार त्रिपाठी, महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, शशिकांत सिंह, दयानंद शर्मा मौजूद रहे।
19 को चौरीचौरा में जनसभा करेंगे डिप्टी सीएम
गोरखपुर। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के मजीठिया ग्राउंड, सरदारनगर में 19 जून को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर शनिवार को जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने चौरीचौरा तैयारी बैठक की। बैठक के बाद सांसद कमलेश पासवान और जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल, जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल, आनंद शाही, आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
बाइक जुलूस के साथ शुरू किया जनसंपर्क अभियान
गोरखपुर। महा जनसंपर्क अभियान के क्रम में भाजयुमो जिला इकाई द्वारा मोटर साइकिल यात्रा 21 जून तक चलाई जाएगी। शनिवार को मोटरसाइकिल यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से हरी झंडी दिखाकर किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज दुबे दुर्गेश , सूरज राय, योगेन्द्र जायसवाल, अमित पाण्डेय, अनूप जायसवाल, राजन पांडेय, आदित्य मिश्रा आदि उपस्थित थे। संवाद