फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM gets angry...repair the drain, if waterlogging occurs then it is no good

Gorakhpur News: भड़के सीएम...दुरुस्त करें नाला, जलभराव हुआ तो खैर नहीं

Sun, 07 Jan 2024 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
CM gets angry...repair the drain, if waterlogging occurs then it is no good
बुध विहार पार्ट सी में निर्माणधीन नाले का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य जनप्र

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया बाईपास पर बन रहे नाले की अधिक ऊंचाई को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को नाले को नए सिरे से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि नाले के बेतरतीब होने से यदि आसपास के मोहल्लों में जलभराव की नौबत आई तो अफसरों की खैर नहीं। सीएम योगी के कड़े तेवर देखकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के होश गुम हो गए।



शनिवार की शाम आरपीएम एकेडमी का शुभारंभ कर लौटते हुए सीएम योगी अचानक देवरिया बाईपास पर बन रहे नाले का निरीक्षण करने पहुंच गए। चिड़ियाघर के सामने उनका काफिला रुका और मुख्यमंत्री तुरंत नाले के पास पहुंच गए। उन्होंने झुककर नाले को देखा। अधिक ऊंचाई देखकर आसपास की कॉलोनियों में बरसात के दौरान जलभराव की आशंका के दृष्टिगत भड़क गए।
विज्ञापन




उन्होंने कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की इंजीनियरिंग पर सवाल खड़े करते हुए सख्त लहजे में पूछा कि जब नाला इतनी ऊंचाई पर होगा तो आसपास के मोहल्लों का क्या होगा। मुख्यमंत्री के सवाल पर अधिकारियों को कोई जवाब नहीं सूझ रहा था। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि नाला दुरुस्त करें। नाला लोगों की सहूलियत के लिए बन रहा है। इसलिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे आमजन को कोई दिक्कत नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed