फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM expressed displeasure over waterlogging in Gorakhpur said find a permanent solution soon

गोरखपुर: जलभराव पर सीएम ने जताई नाराजगी, कहा- जल्द स्थायी समाधान निकालें

Sat, 24 Jul 2021 11:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Jul 2021 11:59 AM IST
सार

उन्होंने कमिश्नर रवि कुमार एनजी को खुद इसकी मानीटरिंग करने और लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के लिए कहा।

विज्ञापन
CM expressed displeasure over waterlogging in Gorakhpur said find a permanent solution soon
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पर सीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द ही स्थायी समाधान निकालें। उन्होंने कमिश्नर रवि कुमार एनजी को खुद इसकी मानीटरिंग करने और लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज रोड के दोनों तरफ की कॉलोनियों से जल्द ही जलनिकासी का इंतजाम कराने को कहा। तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम को गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों की प्रगति भी जांची।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा कि खेल की गतिविधियों को बढ़ाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में इसपर विशेष ध्यान दें। अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं कराएं। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल के पास निर्मित वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेलकूद की गतिविधियां शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने रामगढ़ताल क्षेत्र में निर्माणाधीन अन्य परियोजनाओं को भी जल्द पूरा करने को कहा। इस दौरान रामगढ़ताल में क्रूज चलाने को लेकर भी चर्चा हुई। जीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि बोर्ड ने इसकी सहमति दी है।
विज्ञापन


जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद हरकत में आए कमिश्नर ने एक बार फिर नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और जल निगम के अफसरों पर सख्ती की। उन्होंने शहर में जलनिकासी के लिए ड्रेनेज प्लान भी जल्द बनाने को कहा। इसके लिए नगर निगम व जीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जीडीए की ओर से तैयार कराए जा रहे ड्रेनेज प्लान को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन, मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया और देवरिया फोरलेन का काम जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 को गोरखपुर एयरपोर्ट आकर सिद्धार्थनगर जाएंगे पीएम मोदी
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के मद्देनजर सभी तैयारियां समय से पूरी करने के लिए निर्देश दिए। बताया कि 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर एयरपोर्ट पर आएंगे और यहीं से हेलीकॉप्टर से सिद्धार्थनगर जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगस्त में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी आएंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए भी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed