{"_id":"6aab07efd26a9c825c0791fc","slug":"cm-displeased-with-slow-work-progress-warns-of-action-against-laxity-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1453961-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार्य की धीमी प्रगति न देख सीएम नाराज, बोले-शिथिलता पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार्य की धीमी प्रगति न देख सीएम नाराज, बोले-शिथिलता पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम एचएन सिंह चौक से हड़हवा फाटक होते हुए जगेसर पासी चौराहे तक बन रही टूलेन/फोरलेन सड़क का दो स्थानों पर निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति देख उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल निगम और सेतु निगम के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कहा कि आगामी त्योहारों से पहले सड़क को हरहाल में आवागमन योग्य बना दिया जाए, शिथिलता बरतने पर कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री ने 495.24 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे एचएन सिंह चौक-जगेसर पासी चौराहा सड़क चौड़ीकरण कार्य का स्मार्ट बाजार के सामने और हड़हवा फाटक के आगे रुककर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत लेआउट मॉडल को देखा और सड़क की लंबाई-चौड़ाई और अब तक निर्माण प्रगति की जानकारी ली। काम की गति तेज न होने को लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जल निगम के अधिकारियों पर सख्त नाराजगी व्यक्त की।
सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है जबकि सीवर लाइन डालने का काम जल निगम द्वारा किया जा रहा है। हड़हवा फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम करा रहा है। उन्होंने तीनों विभागों को काम में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि शिथिलता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सीएम ने अफसरों से कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे काम के दौरान आवागमन में कोई व्यवधान न हो और आगामी त्योहारों के पहले सड़क आवागमन योग्य बन जाए। उन्होंने जलनिकासी के लिए हेड टू टेल मुकम्मल इंतजाम की भी हिदायत दी।
विज्ञापन
-
मुख्यमंत्री के सामने नाला निर्माण में लापरवाही से जलभराव का मुद्दा
गोरखपुर। निरीक्षण के दौरान हड़हवा फाटक रोड पर सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे नाला निर्माण के दौरान जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही का मुद्दा उठा। पूर्व उपसभापति, पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने मुख्यमंत्री से बताया कि मोहल्लों के नाली का पानी मुख्य न्यायालय में जाने के लिए आंशिक रूप से नलों में होल किया गया है जो पर्याप्त नहीं है। बरसात होते ही आसपास के क्षेत्र में देर तक भीषण जल भरा हो जाता है जिससे नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने सेतु निगम के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।