{"_id":"645fff3401f9d44eeb0ed257","slug":"cm-congratulates-dr-manglesh-who-reached-gorakhnath-temple-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-165655-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे डॉ. मंगलेश को सीएम ने दी जीत की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे डॉ. मंगलेश को सीएम ने दी जीत की बधाई
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गुरू गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर शीश नवाया। उधर, नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सीएम को देते हुए उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें जीत की बधाई दी। कहा कि इस जीत के लिए गोरखपुर महानगर की जनता बधाई की पात्र है।
नगर निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव भी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके साथ चुनाव परिणाम पर चर्चा की और आशीर्वाद दिया। डॉ. मंगलेश के साथ एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह व भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। उन्होंने माला पहनाकर और केसरिया अंगवस्त्र ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सीएम योगी ने डॉ मंगलेश व पूरी भाजपा टीम को जीत की बधाई दी।